जो अपना प्राण बचाता है, वह उसे खोएगा; और जो मेरे लिये अपना प्राण खोता है, वह उसे पाएगा। (मत्ती 10:39)

हमारा मुख्य वर्स खुद हमारे प्रभु यीशु द्वारा कहा गया कथन है। इसलिए, यह ऐसी चीज है जिसके बारे में किसी को भी अपने जीवन पर विचार करते समय गहराई से सोचना चाहिए। मसीह में, आप परमेश्वर द्वारा खरीदे गए विशेष वर्ग के व्यक्ति हैं। आप न तो खुद के हैं और न ही इस संसार के।

जब तक आप इस संसार में रहते हैं, यह आपके लिए वही करने और बनने का एकमात्र अवसर है जिसके लिए परमेश्वर ने आपको बुलाया है। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण परमेश्वर के लिए मायने रखता है। आपको यह जानना चाहिए कि आप उसके है। आपको जीवन में अपनी दिशा पर नजर रखने की जरूरत है। क्या यह वह दिशा है जिस ओर परमेश्वर का उद्देश्य आपको ले जा रहा है या यह वह दिशा है जिस ओर इस संसार के तत्व आपको खींच रहे हैं। आप अपने प्रति लापरवाह नहीं हो सकते।

आपके जीवन में क्या हो रहा है, आप किन लोगों के साथ जुड़ रहे हैं, आपका शरीर किस प्रकार कार्य कर रहा है; ये सभी फैक्टर महत्वपूर्ण हैं और आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपके जीवन का प्रत्येक तत्व परमेश्वर के वचन के अनुरूप हो। यदि कोई चीज़ सही ना हो तो उसे नज़रअंदाज़ न करें, बल्कि विश्वास के सिद्धांतों के ज़रिए उसे ठीक करें। उदाहरण के लिए, आपको अपने मन में भय और विनाश के विचारों को आने नहीं देना चाहिए। यदि शैतान आपके मन में ऐसे विचार डालने की कोशिश करता है, तो उसे फटकारें और वचन पर मनन करें और अपने मन में से ऐसे विचारों से धो डालें। आपका अपने शरीर, अपने परिवार और आपसे जुड़ी हर चीज़ के प्रति यही दृष्टिकोण होना चाहिए। चीज़ों को सही करने में देर मत लगाइए और जान लीजिए कि आप परमेश्वर के हैं। आपका जीवन इतना सस्ता नहीं है कि इसमें और इसके साथ कुछ भी घटित होने दिया जा सके। इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि बाइबल 1 कुरिन्थियों 6:19-20 में कहती है: “क्या? तुम नहीं जानते कि तुम्हारा शरीर पवित्र आत्मा का मंदिर है जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है, और तुम अपने नहीं हो? क्योंकि दाम देकर मोल लिये गये हो: इसलिये अपने शरीर और अपनी आत्मा के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो, जो परमेश्वर के हैं।”

इस संसार की चीज़ों में कभी लिप्त न हों क्योंकि इस संसार की भ्रष्टता का परमेश्वर की संतान से कोई लेना-देना नहीं है (संदर्भ: गलातियों 6:8-9)। आप ऊपर से है, अपना मन ऊपर की बातों पर लगाए (संदर्भ: कुलुस्सियों 3:2)।

घोषणा:
मैं स्वर्गीय हूँ इसलिए मैं अपना मन स्वर्गीय चीज़ों पर लगाता हूँ। मैं परमेश्वर का खरीदा हुआ विशेष व्यक्ति हूँ। मैं इस दुनिया में हूँ लेकिन इस दुनिया का नहीं हूँ। मसीह यीशु में मेरा जीवन उच्चतर है। मैं अपने परमेश्वर द्वारा दिए गए उद्देश्य पर केंद्रित हूं। मैं एक कोर्स पर सेट हूं और बिना किसी विकर्षण या देरी के उसका अनुसरण करता हूं! हल्लेलुयाह!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *