और वे सवेरे उठकर तकोआ के जंगल की ओर चल दिए; और जब वे चल रहे थे, तब यहोशापात खड़ा होकर कहने लगा, हे यहूदियो, और हे यरूशलेम के निवासियो, मेरी सुनो; अपने परमेश्वर यहोवा पर विश्वास रखो, तब तुम स्थिर रहोगे; उसके नबियों की प्रतीत करो, तब तुम कृतार्थ होगे। (2 इतिहास 20:20)
परमेश्वर ने अपने महान प्रेम में हम में से हर को एक विशेष आत्मिक परिवार – चर्च में रखा है। चर्च सिर्फ एक इमारत या एक स्थान नहीं है जहां हम रविवार को जाते हैं। यह एक जीवित, आत्मिक घर है। यह वह स्थान है जहाँ परमेश्वर चाहता है कि हम अपने जीवन के लिए मार्गदर्शन, सुरक्षा और दिशा प्राप्त करें। यह वही स्थान है जिसे परमेश्वर ने हमारे विश्वास में बढ़ने और परिपक्व होने के लिए स्थापित किया है।
बाइबल स्पष्ट रूप से हमें यह बताती है कि हमें उन लोगों की बात सुननी और उनका पालन करना चाहिए जो हमारी आत्मा की देखरेख करते हैं। जैसा कि इब्रानियों 13:17 में कहा गया है: “अपने अगुवों की मानो और उनके अधीन रहो; क्योंकि वे उन की नाईं तुम्हारे प्राणों के लिये जागते रहते हैं, जिन्हें लेखा देना पड़ेगा, कि वे यह काम आनंद से करें, न कि ठंडी सांस ले लेकर, क्योंकि इस दशा में तुम्हें कुछ लाभ नहीं।” परमेश्वर, ने अपनी पूर्ण बुद्धिमत्ता, से यह योजना इस प्रकार बनाई है। वह हमसे अपेक्षा करता है कि हम उसकी आवाज़ उन अभिषिक्त लीडर्स के माध्यम से सुनें जिन्हें उसने मसीह में हमारे ऊपर नियुक्त किया है।
प्रेरित पौलुस ने एक बार कहा था, “क्योंकि यदि मसीह में तुम्हारे दस हजार शिक्षक भी होते, तौभी तुम्हारे पिता बहुत से नहीं होते; इसलिये कि मैं ने तुम्हें मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा जन्म दिया” (1 कुरिन्थियों 4:15)। इसका मतलब यह है कि आप कई अलग-अलग शिक्षकों से सीख सकते हैं, लेकिन जिन लोगों ने विशेष रूप से आपको प्रभु के साथ चलना शुरू करने और उसमें बढ़ने में मदद की है, वे आपके आत्मिक माता-पिता की तरह हैं। वे सचमुच परमेश्वर की विशेष आवाज़ को आप तक पहुँचाने के लिए ज़िम्मेदार हैं। यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है और अपने आप को प्रशिक्षित करना कि परमेश्वर जैसे हमसे अपेक्षा करता है वैसे हम उसके चुने हुए लीडर्स के माध्यम से उसकी बात सुनें।
यदि आपको कभी इस बात को लेकर संशय हो कि जो आप सुन रहे हैं वह सचमुच परमेश्वर की ओर से है या नहीं, तो सबसे आसान काम यह है कि आप अपने पास्टर या अपने आत्मिक लीडर से इस बारे में बात करें। आज, कई लोग अलग-अलग तरीकों से आपके पास आ सकते हैं, और दावा कर सकते हैं कि उनके पास परमेश्वर का संदेश है। सावधान रहें! हमेशा बुद्धिमत्ता का उपयोग करें। यदि कोई संदेश सही, स्थापित आत्मिक स्रोत से नहीं आया है, तो संभवतः वह आपके लिए नहीं है।
और याद रखिये, पवित्र आत्मा आपके अन्दर निवास करता है! वह आपके हृदय में एक स्पष्ट अनुभूति देगा, तथा पुष्टि करेगा कि क्या आप वास्तव परमेश्वर की योजना के प्रति समर्पित हैं। उस आंतरिक साक्षी पर भरोसा रखें जब भी आप उन लोगों के माध्यम से परमेश्वर की आवाज सुनने का प्रयास करते हैं जिन्हें उसने आपके ऊपर अभिषिक्त और नियुक्त किया है।
प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ कि आपने मुझे मसीह की देह में शामिल किया और मुझे उस आत्मिक परिवार का हिस्सा बनाया जिसके आप मुखिया हैं। मैं अपनी आत्मा को उस परमेश्वर के दास (या दासी) के माध्यम से आपकी आवाज को ग्रहण करने के लिए खोलता हूँ जिन्हे आपने मेरे जीवन पर रखा है। आपके चुने हुए और अभिषिक्त लीडर की आवाज़ के प्रति समर्पित होकर मैं खुद को आपके समक्ष समर्पित करता हूँ। यीशु के नाम में। आमीन।