छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा और सब से दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूं; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूंगा॥ (यशायाह 60:22)

हम एक बार फिर उस समय पर हैं जब हम पीछे मुड़कर देख सकते हैं और प्रभु को उसकी विश्वसनीयता और भलाई के लिए धन्यवाद दे सकते हैं। आज वर्ष का पहला अर्ध‑वर्ष समाप्त हो रहा है। समय और ऋतुएँ परमेश्वर द्वारा बनाई गई हैं — मनुष्य ने केवल वही खोजा है जो परमेश्वर ने सुन्दरता से बनाया है। परमेश्वर ने दिन और रात, अलग-अलग ऋतुएँ और वर्ष बनाए। ये समय-सीमाएं हमारे लिए बनाई गई थीं। सभोपदेशक 3:1 कहता है: “हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है।”

हमारा जीवन बस यूही, बेमायने का नही है l उसने हमारे लिए उद्देश्य निश्चित किए हैं और उसने निश्चित समय तय किए हैं, हमारे लिए उसके निश्चित योजनाओं पर चलने हेतु l इस संदेश के द्वारा आज वह अपको ट्रेन कर रहा है, उसके समय की इज्जत करने के लिए और अपने जीवन को गंभीरता से लेने के लिए l आप बस युही पृथ्वी पर नही है बल्कि आपके जीवन का एक उद्देश्य है और वह उद्देश्य मसीह यीशु में है l बाइबिल इफिसियों 2:10 में घोषित करती है कि:” क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहिले से हमारे करने के लिये तैयार किया।”

मसीह में, आप अलौकिक रूप से सजग और महिमामय रूप से अनुग्रहित किए गए हैं l जानिये कि जीवन आत्मिक है और अपने समय का निवेश कीजिए खुद को जानने के लिए उसके वचन के द्वारा, जो की सच्ची ज्योति है l बस अच्छी चीजों की इच्छा और कामना मत करते रह जाइए, बल्कि अच्छी चीजों को करने वाले बनिए।

याद रखिए कि प्रभु के साथ आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इस साल में अब तक आपके सफ़र को परखिए और ख़ुद को उसके वचन, मसीह के चर्च और पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन के साथ संरेक्षित कीजिए।

प्रार्थना :
पिता, आपका धन्यवाद मेरे जीवन में आपकी विश्वसनीयता और अच्छाई के लिए। आपका सुरक्षा का हाथ मुझे हर वक्त संभाले रखता है। मैं प्रार्थना करता हूं की बाक़ी के इस साल में हर वो चीज कर पाऊंगा जिसके लिए मैं बुलाया गया हूं। मैं आपका धन्यवाद करता हूं और आपकी स्तुति करता हूं, यीशु के नाम में। आमीन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *