“सब से अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है।” (नीतिवचन 4:23)

हमारा भोजन केवल वही नहीं है जो हम अपने मुँह से खाते हैं। वास्तव में, हम अपने मन और आत्मा को क्या खिलाते हैं – जो हम सुनते हैं, पढ़ते हैं, देखते हैं और जिस पर मनन करते हैं – वह और भी अधिक महत्वपूर्ण है।

नीतिवचन 4:23 में, परमेश्वर का वचन हमें अपने हृदय की पूरी सावधानी से रखवाली करने की हिदायत देता है, क्योंकि उसी से जीवन के स्रोत फूटते हैं। यीशु ने भी हमें सतर्क और आत्मिक रूप से चौकस रहने की शिक्षा दी। जो हमारे हृदय में प्रवेश करता है वह हमारे निर्णयों, हमारे विश्वास और हमारे भविष्य को आकार देता है।

जैसे की हम वर्ष के दूसरे छमाही में प्रवेश कर रहे हैं, परमेश्वर का आत्मा हमारे आंतरिक जीवन में हम क्या जाने देते हैं, उसकी सुरक्षा के महत्व पर हमारा ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह अपने आत्मा की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने का मौसम है – आप क्या सुनते हैं, आप क्या मनन करते हैं, और आप किसे अपने विचारों को प्रभावित करने देते हैं, उसके प्रति सचेत रहकर।

हमें यह समझना चाहिए कि विश्वास का वातावरण बनाना और बनाए रखना हमारी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है। ख़ुद को वचन, प्रार्थना और ऐसी चीज़ों से घेरें जो परमेश्वर के वादों में आपके विश्वास को मज़बूत करती है – ताकि आप महान विश्वास के परिणाम अनुभव कर सकें। भय, संदेह या नकारात्मकता से भरे वातावरण से बचने के लिए अपनी पूरी शक्ति में सब कुछ करें।

हालाँकि आप दूसरों को अपने आस-पास कुछ कहने से नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, आप यह चुन सकते हैं कि आप क्या सोचते हैं, किस बात पर मनन करते हैं और क्या विश्वास करते हैं। जैसा कि लिखा है, “सो हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊंची बात को, जो परमेश्वर की पहिचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।” (2 कुरिन्थियों 10:5)।

इसके अलावा, परमेश्वर ने आपको एक दैनिक उपकरण – “सीक्रेट ऑफ सक्सेस” – अपना वचन दिया है। हर दिन, यह आपके कदमों को दिशा और आपके विश्वास को शक्ति देता है। अपने आप को पूरी तरह से सौंपे क्योंकि यह आपको आत्मिक बढ़ोतरी के लिए सही भोजन है।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं आपको हर दिन मुझे सिखाने और मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देता हूँ। अपनी पवित्र आत्मा के उपहार के लिए धन्यवाद। जैसे ही मैं आप की सेवा में समय बिताता हूँ, मैं अपने आप को पवित्र आत्मा से भर लेता हूँ ताकि मैं सही प्रभावों से घिरा रह सकूँ। मैं किसी भी नकारात्मक विचार या दिशा को स्वीकार या प्राप्त करने से इनकार करता हूं। मैं शैतान और उसके सभी झूठों को ‘ना’ कहता हूँ। मैं आपसे दिव्य प्रेरणा, शक्ति और दिशा प्राप्त करता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *