परन्तु जो बुद्धिमत्ता ऊपर से आता है वह पहले पवित्र होता है, फिर शांतिदायक, कोमल और मिलनसार होता है, दया और अच्छे फलों से भरा होता है, पक्षपात रहित और कपट रहित होता है। (याकूब 3:17 kjv)

बुद्धिमत्ता परमेश्वर के ज्ञान का भंडार है जो आपको सही चुनाव करने के लिए प्रेरित करती है और ये आपको परमेश्वर की इच्छा को समझने और उस को पूरा करने में सक्षम बनाती है। मसीह आपके लिए बुद्धिमत्ता बनाया गया है (संदर्भ 1 कुरिन्थियों 1:30)। मसीह के द्वारा परमेश्वर ने आपकी आत्मा में बुद्धिमत्ता को डाला है। हालाँकि, बुद्धिमत्ता के विभिन्न स्तर हैं जिनमें परमेश्वर के संतान कार्य करते है।

हमारे मुख्य वर्स में बुद्धिमत्ता का ग्रीक शब्द है “Sophia” । “Sophia” सैद्धांतिक बुद्धिमत्ता है और वास्तविकता में अंतर्दृष्टि है; यह चीजों की सामूहिक समझ है। बुद्धिमत्ता का एक और स्तर है जिसे “Sunesis” कहते है। “Sunesis” आलोचनात्मक बुद्धिमत्ता है; अर्थात् मानसिक या विश्लेषणात्मक ज्ञान; अवधारणाओं को समझने और उनके बीच संबंधों को देखने की क्षमता। फिर वह बुद्धिमत्ता आती है जिसमें स्वयं परमेश्वर कार्य करता है और उसने हमें, अपनी संतानों को भी कार्य करने की अनुमति दी है, “Phronesis” या परमेश्वर की बुद्धिमत्ता। “Phronesis” उपयोगी बुद्धिमत्ता है; यह एक ऐसी ताकत है जो आपको सोचने से पहले ही सही चीजें करने और कहने पर मजबूर कर देती है।

यह बुद्धिमत्ता आपको दी गयी ताकि आप परमेश्वर की सत्यनिष्ठा को इस दुनिया में स्थापित करें। बुद्धिमत्ता को प्राप्त करने के लिए आपको कोई अन्य स्रोत खोजने की आवश्यकता नहीं है। इस बुद्धिमत्ता को अपने भीतर से, अपनी दुनिया में प्रवाहित करें। यह आपको और जिनके साथ आप जुड़े हैं उन्हें यीशु मसीह के महिमामय सुसमाचार में स्थापित करेगा।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, बुद्धिमत्ता के उपहार के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आत्मा में जमा, बुद्धिमत्ता के साथ कार्य करता हूं और अपनी दुनिया पर शासन करता हूं। मैं आपके वचन के प्रति समर्पित हूं, और इसलिए आपके अंतर्निहित बुद्धिमत्ता का पूरा लाभ उठाता हूँ, जो सभी चीजों को करने के लिए मुझमें शक्तिशाली रूप से कार्य करती है, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *