और मैं पिता से बिनती करूंगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे। (यूहन्ना 14:16)

हम कितने आशीषित हैं कि हम इस महिमामय समय में जी रहे हैं जब पवित्र आत्मा को हमारे प्रभु यीशु मसीह ने भेजा है, न केवल हमारे साथ रहने के लिए बल्कि हमारे अंदर वास करने के लिए भी। पवित्र आत्मा को दिलासा देनेवाला कहा गया है, और जब हम इस शब्द को ध्यान से देखते हैं—विशेष रूप से एम्प्लीफाइड क्लासिक अनुवाद से —तो हम देखते हैं कि वह हमारा सहायक, मार्गदर्शक, वकील, सामर्थ देनेवाला, सहारा और मध्यस्थकर्ता है।

पवित्र आत्मा हर रूप में आपका सहायक है। वह आपको जीवन को अकेले पार करने के लिए नहीं छोड़ता। वह आपका मार्गदर्शन करता है, आपको सामर्थ देता है, और यह सुनिश्चित करता है कि आप पृथ्वी पर जो कुछ भी करते हैं, उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करें। वह एक प्रेमी पिता के समान कोमल और देखभाल करने वाला है, जो प्रतिदिन आपके साथ चलता है, तथा यह सुनिश्चित करता है कि आप परमेश्वर की उत्तम योजना को पूरा करें।

जब आप “सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस” पर इन शिक्षाओं को पढ़ेंगे, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप दिन-रात इन प्रकटीकरण पर मनन करें। उसके बारे में सिर्फ पढ़ें नहीं – उसे मिनिस्टर करें, उसे धन्यवाद दें, और उसकी आराधना करें, यह कहते हुए कि, “पवित्र आत्मा, धन्यवाद, आप मेरे दिलासा देने वाले है, मेरे सहायक, मेरे मार्गदर्शक हैं।”

इस प्रकटीकरण के माध्यम से पवित्र आत्मा को पहचानने से परमेश्वर के साथ आपकी संगति बदल जाएगी। आप उसके मार्गदर्शन के प्रति अधिक संवेदनशील बनेंगे और निरंतर विजय और शांति का जीवन अनुभव करेंगे।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपके प्रेम के लिए धन्यवाद देता हूँ। आप मेरे जीवन के परमेश्वर है, आप मेरे सदा उपस्थित सहायक है। आप मुझे आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं और ज़रूरत के समय मेरा मार्गदर्शन भी करते हैं। मैं आज आपकी प्रशंसा और आराधना करता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *