हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे। हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर, और पिता का धन्यवाद हो, जो दया का पिता, और सब प्रकार की शान्ति का परमेश्वर है। वह हमारे सब क्लेशों में शान्ति देता है; ताकि हम उस शान्ति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शान्ति दे सकें, जो किसी प्रकार के क्लेश में हों। क्योंकि जैसे मसीह के दुख हम को अधिक होते हैं, वैसे ही हमारी शान्ति भी मसीह के द्वारा अधिक होती है। (2 कुरिन्थियों 1:2-5)

हमारा परमेश्वर हर एक प्रकार की शान्ति का परमेश्वर है। जितना ज्यादा यह आपको उजागर होता है, कि जीवता परमेश्वर कौन है, उतना ज्यादा आप उसकी महिमा अपने जीवन में अनुभव करेंगे।

मसीह में आप परमेश्वर के आराम और शांति में जन्में हैं। आपको सिर्फ इस बात को मानने और इस पर विश्वास के साथ चलने की ज़रूरत है। विश्वास में चलने का मतलब है यह जानना की कोई चीज़ सच्ची है, चाहे आप उसे देख या महसूस न भी कर पाएं।

इस चेतना में जियें की परमेश्वर हर प्रकार की शांति का परमेश्वर है। इसे अपनी निजी मनन में बोले कि, यीशु आपके जीवन का प्रभु है और हर प्रकार की शांति का परमेश्वर, आपका परमेश्वर है। आपके विरुद्ध आ रही किसी भी चीज़ से हिलने से इनकार कीजिए, अपने विरुद्ध आ रही चीजों को देख कर डरने में कोई लाभ नही है। आराम और आनंद रखिए। आपको सिर्फ बुद्धिमता में चलने की और यह कहने की ज़रूरत है: “ परमेश्वर की महिमा हो। मैं हर एक ओर से शांति में लाया गया हूँ हर एक वक़्त क्योंकि हर प्रकार की शांति का परमेश्वर मेरा पिता है।”

घोषणा:
मैं हर एक ओर से शांति में लाया गया हूँ हर एक वक़्त क्योंकि हर प्रकार की शांति का परमेश्वर मेरा पिता है। मैं घबराने से और दुखी होने से इनकार करता हूँ क्योंकि मुझे पता है कि मेरा पिता कौन है! परमेश्वर की महिमा हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *