यहोवा मेरा भाग और मेरे कटोरे का हिस्सा है; मेरे बाट को तू स्थिर रखता है। (भजन संहिता 16:5)
इस पूरे महीने परमेश्वर की अनेक पहचानों और प्रकटीकरण को जानना एक अद्भुत यात्रा रही है। जब हम शास्त्रों का अध्ययन करते हैं और पवित्र आत्मा के साथ सहभागिता करते हैं, तब परमेश्वर को जानने की हमारी समझ और भी गहरी होती जाती है। जब भी हम परमेश्वर में एक कदम आगे बढ़ाते हैं, पवित्र आत्मा हमें उसके स्वभाव, उसके चरित्र और उसके तरीकों को और अधिक प्रकट करती है।
फिर भी, इन सभी प्रकटीकरणों में, एक सच्चाई सबसे ऊपर है: परमेश्वर ही वह सब कुछ हैं जिसकी हमें कभी भी आवश्यकता होगी। वह हमारा स्त्रोत हैं, हमारा पालनहार हैं, हमारा मार्गदर्शक हैं, हमारी सामर्थ हैं, हमारा आनन्द हैं, हमारी शांति हैं—वह हमारे लिए सब कुछ हैं। और सुन्दर सत्य यह है कि मसीह में हम सम्पूर्ण हैं। “और तुम उसी में भरपूर हो गए हो जो सारी प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है” (कुलुस्सियों 2:10)।
जब वह आपके पास है तो आपके जीवन में किसी चीज़ की कमी नहीं है। जब आप परमेश्वर की आराधना अपने सबकुछ के रूप में करते हैं, तो आप खुद को उसकी संपूर्णता के साथ संरेखित करते हैं। आप प्रयास करना बंद कर देते हैं, और उसकी पर्याप्तता में आराम करना शुरू कर देते हैं। और उसी स्थिति से, आप स्पष्टता और साहस के साथ उसकी दिव्य बुलाहट को पूरा करना शुरू करते हैं।
आज अपने हृदय को आनन्दित होने दे – वह आपका भाग है, और आप उसमें भरपूर और सम्पूर्ण है, और आपको किसी बात की कमी नहीं है।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आप मेरे लिए सबकुछ हैं। आप ही मेरा भाग हैं, मेरी विरासत हैं, मेरी सामर्थ हैं, और मेरी तृप्ति हैं। मैं आपकी आराधना करता हूँ क्योंकि मैं आपमें सम्पूर्ण हूँ। धन्यवाद कि आप मेरे जीवन की रक्षा करते हैं और मुझे अपनी बुलाहट की परिपूर्णता में चलने में सक्षम बनाते हैं। मैं अपने आप को पूरी तरह से आपके प्रति समर्पित करता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।