तब यहोवा का भय मानने वालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके साम्हने एक पुस्तक लिखी जाती थी। (मलाकी 3:16)
परमेश्वर रिकॉर्ड रखने में बहुत विस्तृत है। उसके पास स्वर्ग में कई किताबें हैं (सन्दर्भ. प्रकाशित वाक्य 20:12) और वह धरती पर हमारे हर काम का रिकॉर्ड रखता है। उन में से कुछ किताबें न्याय के दिन में खुलेंगी (सन्दर्भ. दानिययेल 7:10), पर एक किताब है जो समय समय पर खोली जाती है, वह है स्मरण की किताब।
हमारे मुख्य वर्स में, हमने पढ़ा की जो प्रभु का भय रखते थे, और उसके बारे में सोचते थे और बोलते थे, उनके बारे में परमेश्वर की उपस्थिति में, स्मरण की किताब में लिखी जाती थी। दुसरे शब्दों में यह लोग प्रभु के नाम पर मनन करते थे और क्योंकि इनका मन परमेश्वर की बातों और सोच से भरा हुआ था, यह आपस में अक्सर सही शब्दों में बातें करते थे। वह विश्वास के द्वारा उसके नाम में सही घोषणाएं करते थे; जैसे वे यह करते थे परमेश्वर उन्हें सुनता था। और साथ के साथ उनका नाम स्मरण की किताब में लिखा जाता था।
और जब जब वह किताब खुलती थी, उनकी घोषणाएं सिद्ध होकर उन्हें मिल जाती थी! हल्लेलुजाह!
इसलिए जब आप बंद दरवाज़े के पीछे परमेश्वर के वचन को विश्वास के साथ बोलते हैं, ऐसा लग सकता है जैसे कुछ नहीं बदल रहा, पर रुकिए मत, क्योंकि वह परमेश्वर के स्मरण की किताब में रिकॉर्ड हो रहा है। समय के साथ, जब वह किताब खुलेगी तो आपके ऊपर आशीषों की वर्षा होगी और जो आप चाहते हैं सब एक साथ आपके ऊपर गिरने लग जाएगा। बोलते रहिए और उस किताब के पन्नो को अपने विश्वास की घोषणाओं से भरते रहिए।
सभोपदेशक 11:3 कहता है, “यदि बादल जल भरे हैं, तब उसको भूमि पर उण्डेल देते हैं”। आपके विश्वास की घोषणाएं, आपके लिए आशीषों की फसल को पैदा करेंगी नियुक्त समय पर।
प्रार्थना :
प्रिय पिता, मैं आपकी स्तुति करता हूँ आपकी मेरे प्रति विश्वसनीयता के लिए। मैं आपके वचन पर मनन करने की और उसे विश्वास से घोषित करने की महत्वता को समझता हूँ। मैं भरपूर आशीषों को ग्रहण करने के लिए तैयार हूँ जो अपने मेरे लिए रखी है जैसे मैं विश्वास की घोषणाओं को बोलता हूँ, यीशु के नाम में।आमीन!