और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो। (कुलुस्सियों 3:17)

जितना सरल हमारा मुख्य वर्स का निर्देश दिखाई देता है, उतना ही महत्वपूर्ण है कि हम उसके अनुसार जीवन जिएँ।

यीशु मसीह का नाम सबसे सामर्थी नाम है, और हर चीज़ इस नाम के अधिकार के अधीन है। फिलिप्पियों 2:10 कहता है: “कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और जो पृथ्वी के नीचे है; वे सब यीशु के नाम पर घुटने टेकें।” हमारे प्रभु यीशु का सब चीज़ों पर प्रभुत्व है। जब आप अपने दिन, अपने कार्यों, अपने भोजन, अपने चलने-फिरने, अपने बिज़नेस, अपनी रात—और अपने हर कार्य पर यीशु के नाम की घोषणा करते हैं, तो आपके जीवन में एक बदलाव आता है। आप विजयी होते हैं, और आप हर समय और हर चीज में विजयी होते हैं।

हालाँकि, यह महत्वपूर्ण है कि आप इस नाम का उपयोग समझ के साथ करें। एक नाम “अधिकार” या “स्वभाव” को दर्शाता है। “नाम” के लिए ग्रीक शब्द “ओनोमा”(onoma) है। इसलिए जब आप यीशु के नाम में किसी बात को घटित होने की आज्ञा देते हैं, तो वास्तव में आप यीशु के अधिकार या स्वभाव में बोल रहे होते हैं या कार्य कर रहे होते हैं। यह वह अधिकार है जो मसीह ने हमें दिया है। बाइबल कहती है: “और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें।” (प्रेरितों के काम 4:12)।

यीशु का नाम आपको उपहार के रूप में दिया गया है। आज उस नाम का उपयोग समझ के साथ करें और अपने हर कार्य पर विजय की घोषणा करें। यह आपके लिए परिणाम उत्पन्न करेगा।

प्रार्थना:
मैं अपने प्रभु और उद्धारकर्ता, यीशु मसीह के नाम का सम्मान करता हूँ। क्या ही बड़ा सौभाग्य है मेरा कि मैं प्रभु यीशु के पवित्र, महिमामय और अद्भुत नाम का उपयोग कर सकू—जो सब से महान हैं, और जिसके आगे स्वर्ग, पृथ्वी और पृथ्वी के नीचे की हर वस्तु झुकती है। आज और सदैव, मैं प्रभु यीशु मसीह के नाम की महिमा का आदर करता हूँ और उसे ऊँचा उठाता हूँ। सम्मान के साथ, मैं घोषणा करता हूँ कि आप जीवित परमेश्वर हैं—पवित्र, अनुग्रहकारी और सच्चे। आमीन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *