एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बप्तिस्मा भी। एक ही परमेश्वर जो हम सबका पिता है, जो सबसे ऊपर है, हर किसी से सर्वशक्तिमान है, हम सब में जीता और बसता है।( इफिसियों 4:6 AMP)
परमेश्वर सर्वशक्तिमान है! वो सब कुछ जानता है और सब कुछ कर सकता है! बाइबिल कहती है स्वर्ग उसका सिहासन है और पृथ्वी उसके पाँव तले एक पीढ़ी है (प्रेरितों के कार्य 7:49)। वह परमप्रधान परमेश्वर है, और उसका शासन हर एक राज, जातियों और सरकारों के ऊपर है। दानिय्येल 5:21 में, उसे परमप्रधान परमेश्वर कहा गया है जो हर एक मानव राज्य को नियंत्रण करता है। प्रकाशित वाक्य 1:8 में, उसने कहा: “प्रभु परमेश्वर वह जो है, और जो था, और जो आने वाला है; जो सर्वशक्तिमान है: यह कहता है, कि मैं ही अल्फा और ओमेगा हूं”
परमेश्वर बड़ा है! हालाँकि, बहुत से लोग, यह सोचते हैं की, परमेश्वर सर्वशक्तिमान होने के बावजूद, दुनिया की हर एक बुराई का अंत क्यों नहीं कर देता। वे आश्चर्य करते हैं कि युद्ध और प्राकृतिक आपदाएं अब भी क्यों होती हैं, जब परमेश्वर एक क्षण में आराम से इन सब का अंत कर सकता है। पर जो यह सवाल पूछते हैं वे नहीं जानते कि परमेश्वर कौन है और कैसे कार्य करता है।
भले ही परमेश्वर सर्वशक्तिमान है, उसके नियुक्त सिद्धांत है इस पृथ्वी को चलाने के लिए। वह उन सिद्धांतों के अधीन नहीं है, पर वह उनका उलंघन भी नहीं करता है। तो भले ही उसने इस दुनिया की रचना की है, वह इस दुनिया को चला नही रहा, क्योंकि उसने मनुष्य को पहले ही यह सारी दुनिया दे दी राज करने के लिए (संदर्भ उत्पत्ति 1:28)। मनुष्य ने यह अधिकार शैतान के हाथों में खो दिया, जिसने फिर इस दुनिया में बुराई के राज का आरंभ किया जिसकी वजह से इस दुनिया में हाहाकार है।
पर इस दुनिया में एक और सिस्टम भी है प्रभु यीशु मसीह द्वारा चालित! यह सिस्टम हमारे द्वारा बना हुआ है जो नए जन्में हैं—परमेश्वर-स्वभाव के सहभागी—जिसके द्वारा परमेश्वर पृथ्वी पर अपना प्रभुत्व प्रकट करता है। इसलिए, हम उद्धार, शान्ति, समृधि, और चंगाई के दूत हैं इस तड़पती हुई दुनिया के लिए। ठीक जिस तरह यीशु ने पतरस को रोम के सूबेदार को प्रचार करने के लिए भेजा था और खुद नहीं गया था, उसने हमें उसके सर्वसामर्थ का अभ्यास करने के अधिकार को सौपा है। वह इस दुनिया को आपके द्वारा चलाना चाहता है!
घोषणा:
मेरा परमेश्वर सर्वशक्तिमान है, और उसने मुझे यह कार्य सौपा की मैं उसकी सर्वोच्चता इस दुनिया को दर्शाऊं। मैं आज घोषित करता हूँ कि मैं इस पूरी दुनिया पर अधिकारी हूँ और मैं इस दुनिया को एक सुन्दर जगह बना रहा हूँ परमेश्वर के प्रेम और उसके जीवित वचन के बचाने की सामर्थ के द्वारा। यीशु के नाम में। आमीन!