और मसीह यीशु में उसके साथ उठाया, और स्वर्गीय स्थानों में उसके साथ बैठाया। (इफिसियों 2: 6)

हमारे मुख्य पद में परमेश्वर के अधिकार के बारे में बात हो रही है जो हमारे पास निहित है। हम वो लोग हैं जो पूरे विश्व के उत्तराधिकारी हैं। जब तक हम इस अधिकार का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब तक हमारे जीवन में जो राजत्व मसीह यीशु में प्राप्त हुआ है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता।

आपको परमेश्वर द्वारा दिए गए अपने अधिकार और शैतान और हर एक  नकारात्मक शक्तियों पर प्रभुत्व का प्रयोग करना चाहिए। जब आप प्रार्थना करते हैं, तो आपको परमेश्वर को एक अराधनाकार के रूप में मिनिस्टर करना चाहिए और राजा के रूप में घोषणा करनी चाहिए। आप राजा हैं, राजाओं के राजा से जन्में! आपके शब्द शक्ति के साथ सामर्थी हैं; वे किसी भी नकारात्मक स्थिति को बदलने और शैतान को भगाने के लिए एक जन्मसिद्ध, गतिशील क्षमता रखते हैं। इसलिए, परमेश्वर के वचन के अनुसार बोलने के लिए बोल्ड हो जाइये। घोषणा करने के लिए बोल्ड रहिये, और जो भी आप डिक्री करेंगे वह आप के पास स्थापित हो जाएगा।

इस अधिकार के प्रयोग से आपकी चाल और ढाल प्रभावित होगी। यह आपके चलने में आलस से छुटकारा दिलवाएगा और आपके कदमों में कुछ स्प्रिंग लगाएगा। यह आपको अपने कंधों को चौड़ा करने, अपना सिर ऊँचा करने और गरिमा के साथ चलने के लिए प्रेरित करेगा, जब तक कि न आपके आस-पास के सभी लोग आपके अंदर परिवर्तन को देखने लगे, क्योंकि वे एक राजा को आपके अंदर देखना शुरू कर देंगे!

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपके महान प्रेम के लिए धन्यवाद करता हूँ। मुझे मसीह के साथ बिठाने के लिए धन्यवाद, और मुझे सारी दुनिया पर अधिकार देने के लिए धन्यवाद। मैं इस अधिकार और हर नकारात्मक बल पर प्रभुत्व का अभ्यास करता हूँ, और परिवर्तनों का कारण बनता हूं, जिससे मैं दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन! ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *