मैं केवल इन्हीं के लिये बिनती नहीं करता, परन्तु उन के लिये भी जो इन के वचन के द्वारा मुझ पर विश्वास करेंगे, कि वे सब एक हों। जैसा तू हे पिता मुझ में हैं, और मैं तुझ में हूं, वैसे ही वे भी हम में हों, इसलिये कि जगत प्रतीति करे, कि तू ने ही मुझे भेजा। (युहन्ना 17:20-21)
प्रभु यीशु की यह प्रार्थना आज हम में सम्पूर्ण हुई है– मसीह में नयी श्रृष्टि में- हम दिव्यता के साथ एक किये गये हैं| 1 कुरिन्थियों 6:17 कहता है, “वह जो प्रभु के साथ जुड़ा हुआ है एक आत्मा है”| हम उसके साथ एकता में लाये गये हैं| हम उसमें हैं, और वह हम में है| यही कारण है कि हम उसके साथ एक घनिष्ठ संगती का लाभ उठा सकते हैं|
एक सबसे महत्वपूर्ण चीज़ जो यीशु इस दुनिया में हासिल करने आया था, वह पिता के साथ हमारी संगती है| यह उसकी हमारे साथ एकता थी, और उसकी मृत्यु, गड़ने और पुनरुत्थान के द्वारा, अब हम परमेश्वर के साथ एक किये गये हैं| हम उसके जैसे हैं और उसका स्वभाव हम में है| हम उससे किसी भी वक़्त बात कर सकते हैं और आश्वष्त हो सकते हैं कि वह हमें सुन रहा है और हम खुद भी उसे सुन सकते हैं, कुछ ऐसा जो इजराइल के बच्चों को दिया भी नही गया था, वे परमेश्वर को सिर्फ तभी सुन सकते थे जब परमेश्वर की आत्मा किसी के ऊपर सिर्फ कुछ वक़्त के लिए उतरती थी| पर हमारे लिए, जो मसीह यीशु में नयी श्रृष्टि हैं, उसकी आत्मा हम में रहती है और हम निरंतर उसके साथ अपनी संगती का फायदा उठा सकते हैं|
इस एकता का और इस दुनिया के सम्राट के साथ अपनी संगती का लाभ उठाइए, जो आपका पिता है| इस संगती को आपको परिवर्तित करने दीजिये और आपके जीवन के हर पहलु को खुबसूरत बनाने दीजिये|
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ मुझे मसीह यीशु के साथ एकता में लाने के लिए| मैं आपकी मुझ में उपस्थिति की चेतना में रहता हूँ और मैं इस उपस्थिति का अपने जीवन में लाभ उठाता हूँ| मैं आप से प्रेम करता हूँ पिता और आपके साथ मेरी संगती का सम्मान हर एक चीज़ से ऊपर करता हूँ| धन्यवाद मेरे प्रति आपके प्रेम के लिए, यीशु के नाम में| आमीन!