हर एक पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और सत्यनिष्ठा की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए (2 तीमुथियुस 3:16–17)
परमेश्वर का वचन केवल प्रेरणा के लिए नहीं है—यह वही सामग्री है जिससे आप अपना जीवन बनाते हैं। प्रेरणा आपको एक पल के लिए अच्छा महसूस करा सकती है, लेकिन निर्माण के लिए एक नींव, स्तंभ और संरचना की आवश्यकता होती है जो स्थायी रहें। जिस तरह एक ऊँची इमारत के लिए मजबूत नींव और सावधानी से रखी गई दीवारों की आवश्यकता होती है, उसी तरह आपका जीवन भी वचन पर सोच-समझकर और जानबूझकर बनाया जाना चाहिए।
हर एक शास्त्र जो आप ग्रहण करते है, वह उस निर्माण प्रक्रिया की एक ईंट है। “सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस” के आर्टिकल और मिनिस्ट्री से मिलने वाली शिक्षाएँ कोई साधारण दैनिक विचार नहीं हैं—वे स्वर्ग से दिए गए निर्माण सामग्री हैं। आज जब आप सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस से वचन का अध्ययन करते हैं, तो याद रखें कि यह उससे जुड़ा है जो आपने कल सीखा था। हर सत्य को दूसरे पर तब तक रखा जाना चाहिए जब तक कि आपका जीवन मसीह में मजबूत, स्थिर और महिमामय न हो जाए।
वचन को पढ़कर उसे भूलते हुए चले मत जाइये। इस पर मनन करें, इसे पकड़ कर रखें और इसे अपने दैनिक जीवन में लागू करें। जैसे आप ऐसा करते हैं, वैसे ही परमेश्वर खुद आपके साथ मिलकर ऐसा जीवन निर्माण करता हैं जो उसकी महिमा को प्रकट करता है और उसकी दिव्य योजना को पूरा करता है।
प्रार्थना:
पिता, मैं आपके वचन के लिए धन्यवाद करता हूँ, जो मेरे जीवन की नींव और संरचना है। मैं केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन उससे निर्माण करना भी चुनता हूँ। हर एक सत्य जो मैं ग्रहण करता हूँ, उसे मैं लागू करूँगा, उस पर मनन करूँगा और अपनी आत्मा में जीवित रखूँगा। धन्यवाद कि जब मैं अपना जीवन आपके वचन पर बनाता हूँ, तब मैं स्थापित, दृढ़ और मसीह यीशु में हर एक अच्छे काम के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हो जाता हूँ। आमीन ।