जो स्वर्गीय भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह कलीसिया की उन्नति करता है(1 कुरिन्थियों 14:4)।

परमेश्वर की आत्मा से यह सीधी प्रेरणा आती है: जाये और स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करें। यह निर्देश भले ही सरल लगे, परंतु यह गहन और समयानुकूल है—यह ऐसे समय के लिए भविष्यद्वाणीपूर्ण मार्गदर्शन है।

इस निर्देश में पहला शब्द है ‘जाये’। “जाये” शब्द यह दर्शाता है कि जो कुछ वर्तमान में आपको घेरे हुए है—आपके विचार, आपकी चिंताएँ और परिस्थितियों का बोझ—उसे पीछे छोड़ दें। परमेश्वर ने आपको हर एक सीमा से ऊपर उठने और हर एक बंधन से मुक्त होने की सामर्थ दी है। जहाँ आप हैं, वहीं मत रुकें; आगे बढ़ें, अपने आप को अलग करें और स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करें।

जब आप स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करते हैं, तो वह केवल आत्मा के साथ बिताया गया समय नहीं होता—यह खुद को दिव्य सामर्थ से निर्मित करने का कार्य है। हो सकता है कि आप यह न समझें कि आप क्या बोल रहे हैं, परन्तु आत्मा जानता है। रहस्यों की घोषणा की जा रही है, रणनीतियाँ जारी की जा रही हैं, तथा दिव्य समाधान सक्रिय किये जा रहे हैं।

स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करना परमेश्वर की सामर्थ को आपकी परिस्थिति में प्रवाहित करता है, आपको सौंपे गए स्वर्गदूतों को निर्देश देता है, और चमत्कारी प्रकटीकरण को लाता है। जरूरतें पूरी होती हैं, टेढ़े रास्ते सीधे हो जाते हैं, नए दरवाजे खुलते हैं और आपके जीवन के अगले कदम के लिए स्पष्टता आती है।

इसे कम मत आंकिए। आप जहां हैं वहीं अटके न रहें। केवल स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना मत करे- जाये और स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करे। एक तरफ हटें, ऊँचा उठें, और देखें कि कैसे परमेश्वर की आत्मा आपको उठाकर विजय के एक नए स्तर पर स्थापित कर देती है।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करने के उपहार के लिए धन्यवाद। मैं आपकी आत्मा के द्वारा रहस्यपूर्ण बातें बोलने के लिए अपने आप को अलग करता हूँ। जब मैं प्रार्थना करता हूँ, तो मैं सामर्थ पाता हूँ, उठाया जाता हूँ और मार्गदर्शित होता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि नये द्वार खुलेंगे, बुद्धिमत्ता प्रवाहित होगी, और मैं महिमा के अगले स्तर की ओर बढ़ूँगा, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *