एलिय्याह भी तो हमारे समान दुख-सुख भोगी मनुष्य था; और उस ने गिड़िगड़ा कर प्रार्थना की; कि मेंह न बरसे; और साढ़े तीन वर्ष तक भूमि पर मेंह नहीं बरसा(याकूब 5:17)।
ऐसे क्षण आते हैं जब आप परमेश्वर के वचन से प्रेरित होते हैं—शायद चर्च में, सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस का अध्ययन करते समय, या किसी संदेश को ऑनलाइन देखते हुए। वे क्षण आपको नई प्रेरणा और उत्साह की चिंगारी देते हैं। लेकिन फिर भी, चाहे वे कितने ही महत्वपूर्ण क्यों न हों, उन्हें कभी भी आपके जीवन की स्थायी प्रेरक सामर्थ के रूप में नहीं रखा गया था।
परमेश्वर की संतान होने के नाते, आपको अस्थायी प्रेरणा के प्रभाव में नहीं, बल्कि प्रभुत्व के आत्मा की सामर्थ के अधीन जीवन जीने के लिए बनाया गया है। इसका अर्थ है कि आपको अधिकार और प्रभुत्व दिया गया है, यहाँ तक कि खुद पर और अपने वातावरण पर अनुशासन लागू करने की भी अनुमति दी गई है।
पवित्रशास्त्र हमें बताता है कि एलिय्याह “हमारी ही नाईं दुख-सुख का भागी मनुष्य था।” दूसरे शब्दों में, उसने भी बदलती भावनाओं, परीक्षाओं, प्रलोभनों और निराशाजनक परिस्थितियों का सामना किया। फिर भी, फर्क इस ही बात से पड़ा—कि उसने सच्चे मन से प्रार्थना की। प्रार्थना ने उसके वातावरण को बदल दिया और पूरे राष्ट्र की परिस्थितियों को परिवर्तित कर दिया।
उसी तरह, स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करने का उपहार आपको अलौकिक चाबी के रूप में दिया गया है। चाहे कितना भी दबाव हो, चाहे कितना भी भारीपन हो, चाहे कितने भी विचलन हों – जाये और स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करें। जैसे ही आप ऐसा करेंगे, आपका वातावरण बदल जाएगा। चिंता शांति में बदल जाएगी, भ्रम स्पष्टता में बदल जाएगा, और कमजोरी दिव्य सामर्थ में बदल जाएगी।
जो कुछ आपको घेरे हुए है, उससे बंधे न रहे—उसे बदल दे। स्वर्गीय भाषा के उपहार का उपयोग करें और विजय और प्रभुत्व का वह वातावरण बनाएं जो परमेश्वर ने आपके जीवन के लिए निर्धारित किया है।
प्रार्थना:
पिता, स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करने के अलौकिक उपहार के लिए धन्यवाद। मैं हर दबाव, डर या भारीपन से ऊपर उठने का चुनाव करता हूँ, और मैं आत्मा में खुद को उत्तेजित करता हूँ। जब मैं स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करता हूँ, तो मेरा वातावरण बदल जाता है, स्पष्टता आती है, और मैं मसीह के अधिकार में चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।