जहां दर्शन की बात नहीं होती, वहां लोग निरंकुश हो जाते हैं, और जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है(नीतिवचन 29:18)।

दर्शन वह क्षमता है जिससे आप जहां हैं, उससे आगे देख सकते हैं तथा उस भविष्य को समझ सकते हैं जिसे परमेश्वर ने आपके लिए तैयार किया है। दर्शन के बिना जीवन दिशाहीन गतिविधियों का एक चक्र बन जाता है। दर्शन आपके जीवन को स्पष्टता, उद्देश्य और फोकस देती है। यह आपको बताता है कि क्या करना उचित है और क्या अनदेखा करना है।

सफलता का रहस्य हमें यह सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी आत्मा में जो दर्शन देखता है, उससे अधिक ऊंचा नहीं उठ सकता। अब्राहम कई राष्ट्रों का पिता बना क्योंकि उसने परमेश्वर से दर्शन पाया था। परमेश्वर ने उसे तारों और समुद्र तट की रेत को देखने के लिए कहा—वह अब्राहम के दर्शन को विस्तृत कर रहा था। यूसुफ ने युवावस्था में महानता के दर्शन देखें, और यद्यपि उसे अनेक परीक्षाओं का सामना करना पड़ा, फिर भी उसने कभी भी परमेश्वर द्वारा दिखायी गयी बातों को नहीं छोड़ा।

दर्शन महत्त्वाकांक्षा के समान नहीं है। महत्त्वाकांक्षा वह है जो आप अपने लिए चाहते हैं; दर्शन वह है जो परमेश्वर आपको प्रकट करता है। दिव्य दर्शन में परमेश्वर की सांस होती है – यह आपको प्रेरित करती है, सहारा देती है, और तब भी आगे बढ़ाती है जब परिस्थितियां विपरीत लगती हैं।

दर्शन के साथ, आप सिर्फ दिन-प्रतिदिन जीने के लिए नहीं उठते; आप इरादों के साथ जीते हैं। आपकी पसंद, मित्रता, समय और संसाधन, इस दर्शन की पूर्ति के लिए संरेखित हैं। पवित्र आत्मा आपको आपके भविष्य की दिव्य तस्वीरें देता है, और जब आप वचन पर मनन करते हैं, तो आपका दर्शन और अधिक स्पष्ट तथा मजबूत हो जाता है।

जब आप दर्शन के अनुसार जीवन जीते हैं, तो हर विकर्षण अपनी ताकत खो देता हैं। चुनौतियाँ सीढ़ियाँ बन जाती हैं, और अस्थायी असफलताएँ केवल आपके संकल्प को और मजबूत करती हैं। जितना स्पष्ट आपका दर्शन होगा, उतना ही अधिक आपका फोकस होगा, और उतनी ही सुनिश्चित आपकी सफलता होगी।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ कि आपने अपनी आत्मा के द्वारा मुझे दर्शन प्रदान किया। मेरा जीवन दिशाहीन नहीं है, क्योंकि आपने मेरे सामने जो मार्ग रखा है, उसे मैं स्पष्ट रूप से देख रहा हूँ। मैं फोकस, अनुशासन और स्पष्टता के साथ चलता हूं। मैं ध्यान भटकाने वाली बातों से इनकार करता हूँ, और मैं अपने आप को पूरी तरह से उस दर्शन की पूर्ति के लिए समर्पित करता हूँ जिसे आपने मेरी आत्मा में रोपा है। मेरा भविष्य महिमामय है और मैं प्रतिदिन उसके अनुरूप जीवन जीता हूँ। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *