क्योंकि परमेश्वर ही है, जिस न अपनी सुइच्छा निमित्त तुम्हारे मन में इच्छा और काम, दोनों बातों के करने का प्रभाव डाला है। (फिलिप्पियों 2:13)

सबसे पहले, मैं आपको बधाई देना चाहता हूँ। आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि परमेश्वर आपमें कार्य कर रहा है। जीवन-निर्माण प्रसारण “सीक्रेट ऑफ़ सक्सेस” के आर्टिकल परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं। ये आर्टिकल डिवोशनल लग सकते हैं, लेकिन ये केवल इतना ही नहीं हैं – ये परमेश्वर की आत्मा द्वारा आपकी ओर निर्देशित परमेश्वर की आवाज़ है। यह आवाज़ आपके जीवन में विश्वास का वातावरण उत्पन्न करने के लिए अभिषिक्त है। ये आपकी सफलता और बढ़ोतरी के लिए ज़िम्मेदार हैं। उन्हें हल्के में न लेने का प्रयास करें।

बाइबल दिखाती है कि परमेश्वर का वचन अनुग्रह का वचन है। परमेश्वर का वचन परमेश्वर-प्रकार के विश्वास का वाहक है। परमेश्वर-प्रकार का विश्वास उन आशीषों को हक़ीक़त में लाता है जो आत्मिक रूप से मौजूद हैं। बाइबल कहती है; ” सो विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।” (रोमियों 10:17)

परमेश्वर आपको अपने वचन के माध्यम से तैयार कर रहा है। वह आपको सिखा रहा है कि पवित्र आत्मा के साथ कैसे चलें। एक बात जो आप अपने अंदर घटित होते हुए देखेंगे वह यह है: आप पाएंगे कि परमेश्वर आपकी प्रतिबद्धताओं के क्षेत्र में काम कर रहा है। प्रार्थना करना, परमेश्वर के वचन का अध्ययन करना, और चर्च की गतिविधियों में भाग लेना, जैसी आत्मिक गतिविधियाँ अचानक आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी। आप भाग लेना शुरू करते हैं और उनके महत्व को समझते हैं।

हालाँकि आपकी उत्पादकता बढ़ जाएगी और आपकी समृद्धि आपके आस-पास के लोगों द्वारा देखी जाएगी, फिर भी आपका फोकस प्रभु पर अधिक केंद्रित होना चाहिए। आप उन सभी चीजों को देने और करने का अभ्यास करना शुरू कर देंगे हैं जिन्हें आप पहले नजरअंदाज करते थे। जब आप अपने जीवन में ऐसी चीजें घटित होते हुए देखें, तो पहचान लें कि यह परमेश्वर ही है जो आपमें कार्य कर रहा है। अपने जीवन में उसकी मिनिस्ट्री को प्रोत्साहित करें। पवित्र आत्मा को प्रोत्साहित करें।

इस समय, आपको विपरीत विचारों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आस-पास के लोग आपसे यह कह सकते हैं कि आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं; लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, या शैतान आपके दिमाग में क्या विचार डालने की कोशिश करता है। अपना ध्यान केंद्रित रखना सीखें। जान लें कि परमेश्वर आप में काम कर रहा है। अपने जीवन के प्रति उत्साहित रहें। अपने आस-पास के लोगों को बताइये कि परमेश्वर आपमें काम कर रहा है और आपके लिए कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।

जितना अधिक आप परमेश्वर के हस्तक्षेप को आमंत्रित करेंगे, उतना ही अधिक वह हस्तक्षेप करेगा और आपके जीवन के मामलों को नियंत्रित करेगा। परमेश्वर सुंदर बनाने वाला हैं। वह हर उस चीज़ को सुंदर बना देता हैं जिसमें वह शामिल होता हैं। प्रभु की मिठास का स्वाद चखें। वह अच्छा है। वह महान है। वह अद्भुत है।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मुझे स्वर्ग का नागरिक बनाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ। मेरा जीवन आपके राज्य और आपकी महिमा के लिए है। मैं आपको मुझमें कार्य करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। आप मेरे अंदर कार्य कर रहे हैं, अपनी अच्छी इच्छा के अनुसार चाहने और करने के लिए, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *