परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा। (2 कुरिन्थियों 9:6)

देना कोई आर्थिक कार्य नहीं है – यह एक आत्मिक कार्य है। असली देना प्रकटीकरण से उत्पन्न होता है, न कि रूटीन से। जब आप कुछ ऐसा बोते हैं जिसमें आपको कोई लागत नहीं आती, तो उसमें कोई सामर्थ नहीं होती। असली देना आपको इसलिये प्रभावित करता है क्योंकि यह आपके परमेश्वर के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतिबिंब होता है।

परमेश्वर की संतान वे हैं जिनके पास है—वे नहीं जिनके पास कमी है। इसलिए, जब आप देते हैं तो इस चेतना के साथ दें कि आप आशीषित हैं। आप पाने के लिए नहीं दे रहे हैं; आप इसलिए दे रहे हैं क्योंकि आप पहले से ही परमेश्वर से आशीषित किए हाई हैं और आपके पास पहले से ही है। यह मानसिकता सब कुछ बदल देती है। अगर आपका बीज असली है, तो आपकी फसल भी असली होगी।

देने के बाद, अपने बीज पर विश्वास के शब्द बोलें। देने के बाद चुप मत बैठे रहे। आपके शब्द आपके बीज को सींचते हैं, और आपका अंगीकार आपकी फसल को सुरक्षित करता है। देना एक प्रकार की आराधना है, दान नहीं—यह वह तरीका है जिससे आप परमेश्वर के राज्य की अर्थव्यवस्था में भाग लेते हैं।

जब आप विश्वास और आनंद के साथ समर्पण करते हैं, तो आप अलौकिक सप्लाई को अनलॉक कर देते हैं। परमेश्वर आपका बीज बढ़ाता हैं और आपके सत्यनिष्ठा के फल को भी बढ़ाता हैं। आपका देना सदैव अभिप्रायपूर्वक, आनंदमय और विश्वास के साथ होना चाहिए।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं देने के सौभाग्य के लिए आपको धन्यवाद देता हूँ। मैं एक ऐसे संतान की तरह देता हूँ जिसके पास है, न कि एक ऐसे संतान की तरह जिसके पास कमी है। मेरा बीज असली है, मेरा विश्वास जीवित है, और मेरी फसल निश्चित है। मैं अपने जीवन के हर क्षेत्र में प्रचुरता और गुणन की घोषणा करता हूँ, यीशु का नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *