जितने हथियार तेरी हानि के लिये बनाए जाएं, उन में से कोई सफल न होगा… (यशायाह 54:17)

कोई भी चीज़ अचानक आपके खिलाफ नहीं आती। हर स्थिति, हर दबाव, हर चुनौती परमेश्वर के लिए आप में अपनी महिमा प्रकट करने का एक अवसर होता है। वचन हमें सिखाता है कि दुख हल्के और कुछ समय के होते हैं – वे आपको महिमा के ऊंचे क्षेत्र में ले जाने के लिए ही आते हैं (संदर्भ 2 कुरिन्थियों 4:17)। हर चुनौती पर विजय पाने के साथ, आपको प्रमोट किया जाता है और महान प्रभाव के लिए स्थापित किया जाता है।

जब परीक्षाएँ आएं, तो यह मत पूछिए, “मेरे साथ ही क्यों?” इसके बजाय कहिए, “यह मुझे उठाने के लिए है!” परमेश्वर चुनौतियों का उपयोग आपकी उन्नति की सीढ़ी के रूप में करता हैं। सवाल यह है कि क्या आप विश्वास के साथ इसका सामना करेंगे या डर के मारे पीछे हट जाएंगे?

वचन पर अपनी नींव बनाना यह सुनिश्चित करता है कि कुछ भी आपके विरुद्ध खड़ा ना हो पाए। आपकी नींव जितनी गहरी होगी, आपकी विजय उतनी ही बड़ी होगी। छोटा मत सोचे, कमज़ोरी मत सोचे—आप परमेश्वर के शक्तिशाली औजार है। वह आप पर युद्ध के लिए भरोसा करता है क्योंकि उसने आपको पहले ही विजय दे दी है।

दृढ़ खड़े रहे, चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करे, और परमेश्वर की महिमा को अपने ऊपर चमकने दे। आप एक विजेता से बढ़कर है, और जीतने और चमकने के लिए बनाये गए है।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं हर चुनौती के पीछे के उद्देश्य के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ। मैं हर परिस्थिति में साहस और विश्वास के साथ ऊपर उठता हूँ, यह जानते हुए कि आपकी महिमा मुझ में प्रकट होती है। मैं हर दिन विजय में चलता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *