परन्तु सत्यनिष्ठ की चाल उस चमकती हुई ज्योति के समान है, जिसका प्रकाश दोपहर तक अधिक अधिक बढ़ता रहता है। (नीतिवचन 4:18)
आपको ठहरे रहने के लिए नहीं बनाया गया है; आपको आत्मिक, मानसिक, आर्थिक और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बनाया गया है। बढ़ोतरी आपके अंदर परमेश्वर के जीवन का प्रमाण है। जब आप बढ़ोतरी का विरोध करते हैं, तो आप परमेश्वर की योजना का विरोध करते हैं। ठहराव इसलिए नहीं होता कि अवसर नहीं हैं, बल्कि इसलिए होता है क्योंकि क्षमता विकसित नहीं हुई है। परमेश्वर एक अप्रस्तुत पात्र में अनुग्रह के नए स्तर नहीं उँडेल सकता।
बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदारी आवश्यक है। इसलिए, आपकी घोषणा आपके कार्यो से मेल खाना चाहिए। जब आप कहते हैं कि “मैं आगे बढ़ रहा हूँ,” लेकिन आपकी आदतें उसके विपरीत होती हैं, तो वह बढ़ोतरी में देरी करता है। जब परमेश्वर आपके जीवन में धन लाता है, तो वह उस धन के लिए एक उद्देश्य भी लाता हैं। अगर आप अपने खर्चों को उसकी बुद्धिमत्ता के अनुसार नहीं करते, तो आपकी बढ़ोतरी में मुश्किल हो जाती है। बढ़ोतरी अधिक प्राप्त करने के बारे में नहीं है — यह अच्छी तरह से मैनेज करने के बारे में है।
आपका आत्मिक जीवन आपकी स्वाभाविक प्रगति तय करता है। स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करने से क्षमता बढ़ती है। उसके वचन पर मनन करने से आपका फोकस दृढ़ होता है। आत्मा की सुनना रणनीति प्रदान करता है। जैसे ही आप इन आत्मिक अभ्यासों को लगातार प्राथमिकता देते हैं, ठहराव टूट जाता है। जैसे एक पौधे को रोज़ पानी की ज़रूरत होती है, वैसे ही विश्वास को भी लगातार पोषण की ज़रूरत होती है।
जब परमेश्वर आपका “कैसे” होता है, तब कोई भी स्तर आपके लिए असंभव नहीं रहता। जब आप अंदर से बढ़ते हैं, तो बाहर के दरवाज़े खुल जाते हैं। प्रमोशन स्वाभाविक हो जाता है क्योंकि आपकी क्षमता बढ़ जाती है। उठे, बढे और चमके— परमेश्वर ने आपके लिए निरंतर बढ़ोतरी निर्धारित की है।
घोषणा:
प्रिय पिता, मुझे लगातार आगे बढ़ने के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। मैं ठहराव को इनकार करता हूँ और आपकी बुद्धिमत्ता, अनुशासन और दिशा को अपनाता हूँ। मै क्षमता, ताकत और उत्कृष्टता में बढ़ता हूँ, और मैं हर दिन और ऊपर उठता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।