यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो मांगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा। (यूहन्ना 15:7)

इच्छा विश्वास का जन्मस्थान है। जो आप वास्तव में चाहते हैं वही आपके विश्वास की दिशा बनती है। परन्तु इच्छा को मसीह में बने रहने और उसके वचन को आप में बहुतायत से बसने देने के द्वारा आकार लेना चाहिए। बहुत से लोग कभी भी कुछ ग्रहण नहीं कर पाते क्योंकि उनकी इच्छाएँ शारीरिक, तुच्छ या कुछ पल लोभ की होती हैं। जब वचन आपकी इच्छाओं को आकार देता है, तब आप निडरता, आत्मविश्वास से, और परमेश्वर के उद्देश्य के अनुरूप माँगना शुरू कर देते है।

कुछ विश्वासी केवल तभी विश्वास का उपयोग करते हैं जब वे परिस्थितियों से घिरे होते हैं। जब दबाव आता है, तो वे अचानक आत्मिक सिद्धांतों को सक्रिय करने लगते हैं, और परमेश्वर उनकी सहायता करता है। लेकिन इमरजेंसी खत्म होते ही उनकी इच्छा भी खत्म हो जाती है। विश्वास संकट में इस्तेमाल होने वाले तंत्र की तरह नहीं है; यह जीवित, बढ़ने वाला और निरंतर रहने वाला सत्य है।

परमेश्वर चाहता है कि उसकी संतान समझ के साथ इच्छा करें। वह चाहता है कि आप जानें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं और दृढ़ विश्वास के साथ माँगें। अस्पष्ट इच्छाएं अस्पष्ट प्रार्थनाओं की ओर ले जाती हैं, और अस्पष्ट प्रार्थनाओं का कोई परिणाम नहीं होता। जब आपकी इच्छाएँ वचन से उत्पन्न होती हैं, तो वे आपको परमेश्वर की सर्वोत्तम योजना की ओर ले जाती हैं।

आप जितना अधिक मसीह में बने रहेंगे, आपकी इच्छाएँ उतनी ही स्पष्ट होती जाएँगी। आप अंदाजा लगाना बंद कर देंगे और जानना शुरू कर देंगे। और एक बार जब इच्छा वचन के साथ संरेखित हो जायगी, तब जैसा कि हमारे प्रभु यीशु ने कहा, ‘यह तुम्हारे लिए पूरा किया जाएगा’।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, आपके वचन के अनुसार इच्छा करना सिखाने के लिए धन्यवाद। मेरे हृदय की हर लालसा को पवित्र करने, मेरी इच्छाओं को अपनी इच्छा के अनुरूप बनाने, और विश्वास में दृढ़ता से मांगने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद। मैं स्पष्टता, दिशा और प्रकटीकरण ग्रहण करता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *