निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है। (फिलिप्पियों 3:14)

परमेश्वर के राज्य में प्रगति अभिप्राय होती है। विश्वास तब फलता-फूलता है जब उसे दिशा दी जाती है। इसलिए, टारगेट के बिना एक विश्वासी भटक जाता है, लेकिन टारगेट के साथ एक विश्वासी आगे बढ़ता है। टारगेट निर्धारित करना विश्वास को एक असाइनमेंट देता है और आपकी आत्मा को बस किसी तरह जीवित रहने के बजाय बढ़ोतरी पर फोकस करने का कारण बनता है।

बहुत से लोग अस्पष्ट टारगेट निर्धारित करते हैं जिसमें एक बचाव का रास्ता होता है—’अगर यह काम नहीं करा, तो कोई बात नहीं’।” लेकिन विश्वास कभी भी बैकअप प्लान के साथ कार्य नहीं करता। टारगेट को दृढ़ विश्वास, उम्मीद और आत्मिक ज़िम्मेदारी के साथ निर्धारित किया जाना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे एक व्यक्ति बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ एक-एक कदम करके चढ़ता है, आत्मिक उन्नति के लिए भी कदम-दर-कदम टारगेट की आवश्यकता होती हैं।

टारगेट आपकी सीमाओं को बढ़ाने में मदद करता हैं। वे आपको पुरानी आदतों और पुरानी सोच से परे धकेलते हैं। जब आप किसी चीज़ पर निशाना नहीं लगाते, तो आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाते। जब आप ऊपर की ओर टारगेट रखते हैं, तो आपका विश्वास आपके टारगेट के स्तर तक ऊपर उठता है। टारगेट आपके हृदय को प्रगति को महत्व देने और हर स्तर पर परमेश्वर के मार्गदर्शन को पहचानने के लिए भी प्रशिक्षित करता हैं।

जब आपका टारगेट आत्मा में निर्धारित होता हैं, तो आप परमेश्वर को और अधिक स्पष्ट रूप से सुनना सीख जाते हैं। आप वचन से निर्णय लेना सीखते हैं। और जैसे-जैसे आप एक के बाद एक टारगेट हासिल करते जाते हैं, आपकी गवाही भी बढ़ती जाती है। इसलिए, अपना टारगेट निर्धारित करें और उन्हें सही तरीके से निर्धारित करें।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मुझे टारगेट निर्धारित करने की बुद्धिमत्ता देने के लिए धन्यवाद। मेरे टारगेट आपकी आत्मा द्वारा निर्देशित होते हैं, और मेरी योजनाएँ आपके वचन के अनुरूप होती हैं, और मैं विश्वास के द्वारा हर कदम हासिल करने के लिए आपके प्रेम से सशक्त होता हूँ। मैं राज्य के प्रति सचेत होकर टारगेट निर्धारित करता हूँ, मैं अपना अनुशासन बढ़ाता हूँ और अपना फोकस तीव्र करता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *