जगत की ज्योति मैं हूं; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा। (यूहन्ना 8:12)
क्रिसमस रोशनी का त्योहार है — लेकिन जो रोशनी हम पेड़ों या सड़कों पर सजाते हैं, उससे कहीं महान वह ज्योति है जो स्वर्ग से आई। यीशु सिर्फ़ अन्धकार को दूर करने नहीं आया, वह हमें जीवन की ज्योति देने आया था। उसके बिना, एक व्यक्ति सफलता, उपाधियाँ और ज्ञान पा सकता है, लेकिन फिर भी भ्रम में चल सकता है। लेकिन जब एक व्यक्ति यीशु का अनुसरण करता है, तो दिशा स्पष्ट हो जाती है, उद्देश्य दिखाई देने लगता है, और दिव्य तक़दीर प्रबुद्ध हो जाती है।
उन विद्वानों ने तारे का पीछा किया और उद्धारकर्ता तक पहुँचे। उसी तरह, जब हम अपना हृदय यीशु पर टीका कर रखते हैं, तो हम गलत मोड़ नहीं ले सकते (संदर्भ. इब्रानियों 12:2)। यह दुनिया अनप्रेडिक्टेबल लग सकती है, परन्तु उसका वचन हमारे पैरों के लिये दीपक, और हमारे मार्ग के लिये उजियाला है (संदर्भ. भजन संहिता 119:105)। यहां तक कि उन मौसमों में भी जब हमें आगे का पूरा रास्ता नहीं दिखाई देता, यीशु की ज्योति सुनिश्चित करती है कि हमारा हर अगला कदम निर्देशित हो।
कई लोग इसलिए संघर्ष करते हैं क्योंकि वे दबाव, भावनाओं और राय के आधार पर निर्णय लेते हैं — न कि मसीह की ज्योति के आधार पर। परन्तु जो यीशु के साथ चलते हैं, वे भ्रम में नहीं रहते। उसकी शांति उनका नेविगेटर बन जाता है, उसका ज्ञान उनका कम्पास बन जाता है, और उसकी उपस्थिति उनका आश्वासन बन जाता है। साल चाहे कैसा भी रहा हो, ज्योति पहले ही आपके आगे जा चुकी है।
इस क्रिसमस, मौसम से ज़्यादा उस ज्योति का अनुसरण करें। परिस्थितियों से ज़्यादा अपनी आँखें यीशु पर टिकाए रखें। जब तक वह आपकी ज्योति है, अन्धकार आपके भविष्य पर हावी नहीं हो सकता, और अनिश्चितता आपके निर्णयों पर राज नहीं कर सकती। उसकी ज्योति सिर्फ आपके चारों ओर नहीं — वह आपके अंदर भी है।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, धन्यवाद, प्रभु यीशु को मेरे जीवन की ज्योति के रूप में भेजने के लिए। धन्यवाद कि मैं कभी अन्धकार में नहीं चलूँगा क्योंकि उसकी ज्योति मेरे निर्णयों, मेरे मार्ग और मेरे दिव्य तक़दीर का मार्गदर्शन करती है। आपकी आत्मा हर दिन स्पष्टता और शांति के साथ मेरा नेतृत्व करती है। मैं भ्रम, डर और अनिश्चितता को अस्वीकार करता हूँ — मैं अपने जीवन के सभी दिनों में मसीह की ज्योति में चलता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।