यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी। (भजन संहिता 23:1)
यीशु हमें जीवन में भटकता हुआ छोड़ने नहीं आया— वह हमें चरवाहे के समान मार्गदर्शन करने आया है। लोग संपत्ति, रिश्तों और उपलब्धियों में सुरक्षा खोजते हैं, जब की सच्चा आराम केवल मसीह में ही मिलता है। जब यीशु आपकी आत्मा का चरवाहा बन जाता है, तो आपके हृदय में एक गहरा आश्वासन आ जाता है: आपको दिशा की कमी नहीं होती, आपको सहायता की कमी नहीं होती, और आपको सप्लाई की कमी नहीं होती। उसकी उपस्थिति आपकी सुरक्षा बन जाती है।
दुनिया अनप्रेडिक्टेबल हो सकती है, और परिस्थितियाँ अचानक बदल सकती हैं — लेकिन यीशु कभी नहीं बदलता। वह कल और आज और युगानुयुग एकसा है (इब्रानियों 13:8)। वह बुद्धिमत्ता के साथ मार्गदर्शन करता हैं, सामर्थ के साथ रक्षा करता हैं, और प्रेम के साथ सांत्वना देता हैं। जब वह आपका नेतृत्व करता हैं, तो कोई शत्रु आपको रोक नहीं सकता, कोई डर आप पर राज नहीं कर सकता, और कोई भी तूफान आपको डुबा नहीं सकता। चरवाहे की शांति संसार के दबाव से कहीं बड़ी है।
दिव्य आराम में जीने की चाबी यह है कि आप खुद को पूरी तरह से उसके प्रति सौंपे। बहुत लोग इसलिए संघर्ष करते हैं क्योंकि वे अपने ही जीवन के चरवाहे बनने की कोशिश करते हैं — भावनाओं, अवसरों और विचारों के आधार पर निर्णय लेते हुए। लेकिन जब एक विश्वासी संघर्ष करना छोड़कर अनुसरण करना शुरू कर देता है, तब उसकी शांति अडिग हो जाती है। दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह कोई स्थान नहीं है — यह उसकी इच्छा का केंद्र है।
इस क्रिसमस के मौसम में, खुद को याद दिलाएं कि आपका भरोसा मसीह पर, यानी आपके चरवाहे पर होना चाहिए। वह आपको अनिश्चितता में नहीं ले जा रहा — वह आपको हरी-भरी चराइयों, शांत जलस्रोतों, पुनर्स्थापना और उफ़नती हुई भलाई की ओर ले जा रहा है। हल्लेलुयाह!
प्रार्थना:
प्रिय पिता, धन्यवाद कि आपने प्रभु यीशु को मेरे जीवन के चरवाहे के रूप में भेजा। मैं उसके नेतृत्व, सुरक्षा और प्रावधान में आराम करता हूँ। मुझे मार्गदर्शन, सुरक्षा या सप्लाई की कोई कमी नहीं होती। मेरा भविष्य सुरक्षित है, मेरा रास्ता शांतिपूर्ण है, और मेरा जीवन आपकी भलाई से भरा हुआ है। यीशु के नाम में, आमीन।