क्योंकि उस की परिपूर्णता से हम सब ने प्राप्त किया अर्थात अनुग्रह पर अनुग्रह। (यूहन्ना 1:16)

मसीहत शिक्षाओं का संग्रह या मौसमी प्रतिबिंब नहीं है — यह एक प्राप्त किया गया जीवन है। यीशु केवल मानवता में सुधार करने नहीं आया; वह खुद को देने आया। जिस क्षण हमने विश्वास किया, उसकी परिपूर्णता हमारी विरासत बन गई। हर वह सत्य जिस पर हमने मनन किया है, वह इसी एक सच्चाई से प्रवाहित होता है: मसीह हम में वास करता हैं, और उसमे हम परिपूर्ण हैं।

इन दिनों में, हमने देखा है कि यीशु परमेश्वर का प्रकटीकरण है, अनंत जीवन देने वाला है, वह है जिसने हमें पुत्र बनाया, वह ज्योति है जो हमारा मार्गदर्शन करती है, और वह प्रभु है जो हमें बुलाता हैं और भेजता है। प्रत्येक सत्य एक बड़े निष्कर्ष की ओर इशारा करता है — हमारा जीवन अब हमारा अपना नहीं रहा। हम परमेश्वर से जन्मे हैं, उसकी आत्मा से भरे हुए हैं, अनुग्रह से अनुग्रह की ओर, विश्वास से विश्वास की ओर, और महिमा से महिमा की ओर बढ़ते जा रहे हैं। यह कोई थ्योरी नहीं है; यह एक जीवित हक़ीक़त है।

मसीही जीवन लगातार बढ़ोतरी का जीवन है। मसीह में कोई ठहराव नहीं है। जैसे हम वचन में उसे देखते हैं, हम बदलते जाते हैं। जैसे हम पवित्र आत्मा के साथ संगति करते हैं, हम परिपक्व होते जाते हैं। जैसे ही हम उसके उद्देश्य के आगे समर्पण करते हैं, उसका जीवन हमारे माध्यम से संसार में प्रवाहित होता है। यीशु केवल हमें पाप से बचाने के लिए नहीं आया, बल्कि खुद को हमारे माध्यम से व्यक्त करने के लिए आया— हमें अपना गवाह, अपनी सुगंध, और अपनी जीवित पत्रियाँ बनाने के लिए।

इसलिए, जब यह क्रिसमस का मौसम समाप्त हो जाए, तो प्रभु यीशु को वापस चरनी में मत डाल दे या उसे केवल यादों तक सीमित मत रखें। उसे हर दिन में, हर निर्णय में, और हर कार्य में आगे लेकर चलें। उसके जीवन को अपने शब्दों में, अपने लीडरशिप में, अपने प्रेम में और अपने विश्वास में दिखने दें। यह ही सच्चा उत्सव है — मसीह आप में, महिमा की आशा।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, यीशु मसीह में मुझे जो परिपूर्णता का जीवन मिला है, उसके लिए आपका धन्यवाद। आपका धन्यवाद कि आप में मेरी यात्रा निरंतर बढ़ोतरी, बढ़ते हुए अनुग्रह, और प्रकट होती महिमा की यात्रा है। मैं इस चेतना के साथ जीता हूँ कि मसीह मुझ में है, मेरे माध्यम से काम कर रहा है, और मेरे जीवन के द्वारा प्रकट हो रहा हैं। मैं आपकी आत्मा से भरा हुआ हूँ, आपके वचन में स्थापित, और आपके उद्देश्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ता हूँ। मेरा जीवन सिर्फ़ आपकी महिमा के लिए है। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *