प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह और परमेश्वर का प्रेम और पवित्र आत्मा की सहभागिता तुम सब के साथ होती रहे। आमीन। (2 कुरिंथियों 13:14)
यीशु हमें जो जीवन देने आए, वह संगति का जीवन है – न सिर्फ़ पिता के साथ, बल्कि परमेश्वर की आत्मा के साथ भी जो हमारे अंदर रहती है। हमारे मुख्य वर्स में बाइबिल इस संगति को “पवित्र आत्मा की सहभागिता” कहती है। यह कोई दूर की या कभी-कभार होने वाला अनुभव नहीं है; यह एक निरंतर सहभागिता है—एक जीवित संबंध, जहाँ कम्युनिकेशन दोनों तरफ से होता है। यीशु के द्वारा पवित्र आत्मा सिर्फ हमारे साथ ही नहीं है — वह हमारे अंदर वास करता है, और दैनिक बातचीत और भागीदारी की इच्छा रखता है।
पवित्र आत्मा के साथ संगति सिर्फ प्रार्थना तक ही सीमित नहीं है। इसका अर्थ है उसके साथ बात करना, उसके मार्गदर्शन के प्रति समर्पित होना, अपने विचार साझा करना, और वचन के माध्यम से अपनी आत्मा में उसके विचारों को प्राप्त करना। वह नेतृत्व करता है, सुधारता है, सांत्वना देता है, सिखाता है और सामर्थ प्रदान करता है। आत्मा के साथ यह सचेत संबंध ही एक विश्वासी को अद्भुत सफलता के लिए अलग करता है। जब आप उसके साथ निकटता से चलते हैं, तो आपके निर्णयों में दिव्य बुद्धिमत्ता होती है और आपके कदम परमेश्वर द्वारा व्यवस्थित किए जाते हैं।
कई विश्वासियों ने पवित्र आत्मा के साथ संगति के महान आशीष को पूरी तरह से अभी तक नहीं समझा है। फिर भी, वह हमारे जीवन के हर विवरण में – हमारे काम में, हमारे चुनावों में, हमारे रिश्तों में और हमारे भविष्य में – शामिल होना चाहता हैं। उसके साथ संगति कोई बाद की सोच नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की केंद्रीय लय होनी चाहिए। जब वह आपका निरंतर साथी बन जाता है, तब जीवन न तो अनिश्चित लगता है और न ही दिशाहीन।
जो लोग पवित्र आत्मा के साथ अपनी संगति को गंभीरता से लेते हैं, वे समय पर मिलने वाले मार्गदर्शन के द्वारा दिव्य सुरक्षा में चलते हैं। परमेश्वर वादा करता है, ” जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उस में तेरी अगुवाई करूंगा; मैं तुझ पर कृपा दृष्टि रखूंगा और सम्मत्ति दिया करूंगा (भजन संहिता 32:8)। परन्तु वह हमें यह चेतावनी भी देता है कि हम उसके मार्गदर्शन के प्रति असंवेदनशील या प्रतिरोधी न बनें। पवित्र आत्मा कोमलता से मार्गदर्शन करता है — ज़ोर-जबरदस्ती से नहीं, बल्कि समझ के द्वारा। जो हृदय सुनता है और समर्पित रहता है, वह शांति, स्पष्टता और सुरक्षा का आनंद लेता है।
इस क्रिसमस, जब आप प्रभु यीशु का उत्सव मना रहे हों, यह याद रखें कि उसने हमें जो सबसे महान उपहार दिया है वह केवल उद्धार ही नहीं, बल्कि पवित्र आत्मा की स्थायी उपस्थिति है। उसके साथ सचेत रूप से संगति में जीवन जिएँ, और आप पाएँगे कि मसीह में जीवन न केवल शक्तिशाली है, बल्कि सुंदर रूप से मार्गदर्शित भी है।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, पवित्र आत्मा के उपहार और उसके साथ संगति के सौभाग्य के लिए धन्यवाद। मैं अपने जीवन में उसकी उपस्थिति, उसका मार्गदर्शन और उसकी आवाज़ को महत्व देता हूँ। मैं प्रतिदिन अपने हृदय को उसके नेतृत्व के प्रति समर्पित करता हूँ और उसके निर्देशों के प्रति संवेदनशीलता में चलता हूँ। मेरा जीवन व्यवस्थित, सुरक्षित और फलवंत है क्योंकि मैं परमेश्वर की आत्मा के साथ संगति में जीता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।