सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है। (यूहन्ना 17:17)
यह हमारे प्रदर्शन का साल है, और प्रदर्शन का आरंभ सत्य से होता है। सत्य कोई विचार नहीं है, और न ही यह परंपरा है। सत्य प्रकट की गई वास्तविकता है, जिसका यीशु मसीह के द्वारा अनावरण हुआ। जब तक प्रभु यीशु नहीं आए थे, तब तक सत्य की संपूर्णता अज्ञात थी। सुसमाचार उसी सत्य का खुलासा है।
बहुत से लोग अज्ञानता की वजह से बाइबल का गलत इस्तेमाल करते हैं, और परमेश्वर के प्रकटीकरण के बजाय अपनी धारणाओं का प्रचार करते हैं। लेकिन पवित्र आत्मा गलती में स्वयं का प्रदर्शन नहीं करता। वह केवल सत्य के माध्यम से ही कार्य करता हैं। यही कारण है कि वचन को सटीक रूप से समझना अत्यंत आवश्यक है।
जब सत्य आपकी मानसिकता को नियंत्रित करता है, तो यह आपका वर्ल्डव्यू बन जाता है। यह आपके निर्णयों, आपकी प्रतिक्रियाओं, और आपके व्यवहार को आकार देता है। आप केवल शास्त्रों को नहीं दुहराते —आप उनकी अभिव्यक्ति बन जाते हैं। जब सत्य आपके हृदय पर राज करता है, तो यह आपके कार्यों, आपकी बातों और आपकी जीवनशैली को नियंत्रित करता है। आप केवल सत्य बोलते ही नहीं; बल्कि आप उसे जीते हैं। इसी तरह ज्योति अंधकार पर विजय प्राप्त करती है।
इस साल, सत्य को जानने और उसमें चलने का संकल्प लें। इस साल, अदृश्य रहने से इनकार करें। आपके द्वारा प्रदर्शित हुआ सत्य आपकी आस पास की दुनिया को बदल देगा।
प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं आपके सत्य के वचन के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ। मुझे पवित्र आत्मा से प्रकटीकरण और समझ मिलती है। मैं आपके वचन के प्रकाश में चलता हूँ और अपनी दुनिया के लिए आपके सत्य की अभिव्यक्ति बनता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।