परन्तु तू अपने परमेश्वर यहोवा को स्मरण रखना, क्योंकि वही है जो तुझे सम्पति प्राप्त करने का सामर्थ्य इसलिये देता है, कि जो वाचा उसने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर बान्धी थी उसको पूरा करे, जैसा आज प्रगट है(व्यवस्थाविवरण 8:18)।

अब जब आप मसीह में हैं, तो इस बात को अच्छी तरह समझ लें—की परमेश्वर ने आपको चुना है। उसने न केवल आपको चुना है, बल्कि आपको सामर्थ भी दी है, ताकि वह आपके द्वारा अपनी सत्यनिष्ठा को स्थापित करे। आरंभिक वर्स यह प्रकट करता है कि परमेश्वर धन प्राप्त करने की सामर्थ देता है—केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि एक उच्च उद्देश्य के लिए: अपनी वाचा को स्थापित करने के लिए।

तो यह वाचा क्या है? यह वाचा परमेश्वर के उस समझौते को दर्शाती है जो उसने अब्राहम के साथ किया था—कि वह अब्राहम को और उसके वंश को आशीष देगा! पवित्रशास्त्र आगे यह स्पष्ट करता है कि मसीह अब्राहम का वादा किया हुआ वंश है, और जब आप मसीह में है, तो आप भी उसकी पहचान और अधिकार में जीवन जीते है। इस तरह आप भी उस वंश के भागीदार बन जाते है (संदर्भ: गलातियों 3:16, 29)। इसका अर्थ यह है कि आशीष अब कोई दूर की प्रतिज्ञा नहीं रही—बल्कि मसीह में यह आपकी वर्तमान वास्तविकता और आपकी विरासत है।

स्थापित करने का अर्थ है किसी बात को प्रत्यक्ष रूप में प्रकट करना, उसे वास्तविकता में ले आना। परमेश्वर ने आपको चुना है कि आप पृथ्वी पर उसकी वाचा की वास्तविकता को प्रकट और स्थापित करे। आपके जीवन, आपके कार्य, आपके प्रभाव और आपकी बढ़ोतरी के द्वारा परमेश्वर संसार के सामने अपनी भलाई, अपनी सत्यनिष्ठा और अपनी महान योजनाओं को प्रकट करना चाहता है। आप संघर्ष करने के लिए नहीं चुने गए है; आपको उसे प्रकट करने के लिए चुना गया है।

यही वह सुसमाचार है जिसे आपको सबसे पहले अपने आप से प्रचार करना है। इसे निर्भीकता के साथ अपने जीवन पर बोले। इसे अपने बिज़नेस पर बोलें। इसे अपनी नौकरी पर बोलें। इसे अपने बैंक अकाउंट पर बोलें। यह घोषणा करे कि आप परमेश्वर की सत्यनिष्ठा को स्थापित करने के लिए चुने गए है, और किसी भी प्रकार की सीमा या कमी का आप पर कोई अधिकार नहीं है। जब नकारात्मक परिस्थितियाँ सामने आएँ, तो इस सत्य के साथ उनका सामना करे और यीशु के नाम के अधिकार के द्वारा उन्हें दूर भगा दे।

इस वास्तविकता पर मनन करते रहे, जब तक यह आपकी चेतना का हिस्सा न बन जाए। आप साधारण नहीं है। आप परमेश्वर द्वारा चुने गए है कि पृथ्वी पर उसकी इच्छा को स्थापित करे।

प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मुझे मसीह में चुना है और पृथ्वी पर आपकी सत्यनिष्ठा को स्थापित करने के लिए मुझे सामर्थ दी है। मैं उस सामर्थ को ग्रहण करता हूँ और स्वीकार करता हूँ जो आपने मुझे दी है, और मैं हर प्रकार की सीमा या कमी के विचार को अस्वीकार करता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं मसीह में वह वंश हूँ—आशीषित और अधिकृत—कि संसार के सामने आपकी वाचा की वास्तविकता को प्रकट करूँ। मैं अपने कार्य, अपनी आर्थिक स्थिति, और मुझसे जुड़े हर क्षेत्र पर जीवन, बढ़ोतरी और व्यवस्था बोलता हूँ। मैं निर्भीकता से घोषणा करता हूँ कि मैं आपके द्वारा चुना गया हूँ, और मेरे जीवन के द्वारा आपकी इच्छा स्थापित होती है। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *