मत डर, हे छोटे झुण्ड; क्योंकि तुम्हारे पिता को यह भाया है, कि तुम्हें राज्य दे (लूका 12:32)।

परमेश्वर के पास अपनी हर संतान के लिए एक सुंदर सपना है। यह वर्स न केवल परमेश्वर के इरादे को, बल्कि उसके हृदय को भी प्रकट करता है। वह राज्य को किसी झिझक या किसी शर्त पर नहीं देता—बल्कि ऐसा करना उसकी प्रसन्नता है। इसका अर्थ है कि परमेश्वर आपको अपना राज्य, अपना अधिकार और अपने संसाधन सौंपने में आनंदित होता हैं।

हमारे मुख्य वर्स में प्रभु यीशु सबसे पहले कहता हैं, “मत डरो”। डर विरासत का सबसे बड़ा दुश्मन है। डर विश्वासियों को पीछे हटने, झिझकने और उस स्तर से नीचे जीवन जीने पर मजबूर कर देता है जो उन्हें पहले ही दिया जा चुका है। लेकिन पवित्र शास्त्र यह स्पष्ट करता है कि राज्य ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप हासिल करने या कमाने की कोशिश कर रहे हैं; यह पिता द्वारा प्रेम में पहले ही दिया जा चुका है (संदर्भ: लूका 12:32)। आप एक्सेस के लिए भीख नहीं मांग रहे हैं – आपको वह मिला है जो एक संतान के रूप में आपका अपना है।

राज्य परमेश्वर के प्रभुत्व, सामर्थ, बुद्धिमत्ता, प्रावधान और प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है। और पिता की इच्छा है कि जब आप पृथ्वी पर हों, तो आप इस राज्य की सच्चाई के अनुसार ऑपरेट करें। इसीलिए बाइबल सिखाती है कि आप परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं (संदर्भ: रोमियों 8:17)। परमेश्वर का सपना छोटा जीवन, सीमित सोच, या सिर्फ़ जीवित रहने वाला, विश्वास नहीं है—उसका सपना अपनी संतानों के माध्यम से राज्य का प्रदर्शन करना है।

जब आप इस सत्य को समझ लेते हैं, तो डर अपनी पकड़ खो देता है। आप खुद को सिस्टम, लोगों या परिस्थितियों पर निर्भर देखना बंद कर देते हैं, और आप दिव्य आत्मविश्वास से जीना शुरू कर देते हैं। पिता इस बात में आनंदित होता है कि उसकी संतानें साहस के साथ चलें, अधिकार का अभ्यास करें,और जीवन के हर क्षेत्र में उसकी महिमा को प्रकट करें।

इसलिए, डर को अस्वीकार करें। डराने-धमकाने वाली परिस्थितियों के सामने झुकने से इन्कार करें। और छोटी सोच को अस्वीकार कर दें। अपने हृदय को पिता की प्रसन्नता के साथ संरेखित करें और उसके राज्य की वास्तविकता को अपने जीवन के माध्यम से प्रकट होने दें। आप चुने हुए हैं, भरोसेमंद है और शक्तिशाली बनाए गए हैं—संघर्ष करने के लिए नहीं, बल्कि राज करने के लिए।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ कि मुझे अपना राज्य देना आपकी प्रसन्नता है। मैं डर, संदेह और सीमाओं को अस्वीकार करता हूँ, और मैं अपने जीवन के लिए आपके सपने और उद्देश्य को ग्रहण करता हूँ। मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं आपकी संतान हूँ, आपका वारिस हूँ और आपके राज्य के अधिकार का वाहक हूँ। मैं उस सब में जो आपने मुझे पहले ही दे दिया है, साहस, आत्मविश्वास और आनंद के साथ चलने का चुनाव करता हूँ। मैं अपने हृदय को आपकी इच्छा के साथ संरेखित करता हूँ, और मैं यह घोषणा करता हूँ कि आपका राज्य मेरे जीवन के हर क्षेत्र में प्रकट हो रहा है। मैं निडर, फलवंत और विश्वास से भरपूर जीवन जीता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *