यह नहीं, कि हम अपने आप से इस योग्य हैं, कि अपनी ओर से किसी बात का विचार कर सकें; पर हमारी योग्यता परमेश्वर की ओर से है। (2 कुरिन्थियों 3:5)

एक चीज़ जो चुपचाप बहुत से लोगों को सीमित कर देती है—वह है टालना और विलंभ करना। यह अक्सर अपने आप को “सही समय का इंतज़ार करना” के रूप में छिपा लेता है। लेकिन अंदर ही अंदर, यह संदेह या बहानों से पैदा हुई हिचकिचाहट होती है।

आप अपर्याप्त नहीं हैं। मसीह में आप सक्षम हैं। जब आप उस काम को टालते हैं जिसे आप जानते हैं कि आपको करना चाहिए, तो आप धीरे-धीरे अपनी ही गति और प्रगति को कमजोर कर देते हैं। उत्कृष्टता के लिए निर्णय लेना आवश्यक होता है। इसके लिए यह कहना आवश्यक है, “मैं सही समय पर, सही उद्देश्य के लिए, सही कार्य करूँगा।”

दृष्टि अनुशासन की माँग करती है। यदि आत्मा ने आपके हृदय में कुछ रखा है, तो उसे फिर से जाँचें और उस पर मनन करें। अपनी प्रगति की जाँच करें। यदि आवश्यक हो तो अपने शेड्यूल को एडजस्ट करें। लेकिन उसे लगातार आगे मत टालते रहें।

इस स्तर में जीतने का चुनाव करें। अपने उद्देश्य में देरी न करें। मूड या वातावरण के कारण पीछे न हटें। अनन्तता वास्तविक है, और समय अनमोल है। इस क्षण का सही उपयोग करें। आप जहां हैं, वहीं सफल होने का चुनाव करें। अभी अपना सर्वोत्तम करें, और फिर विश्वास के साथ आगे बढ़ें। उत्कृष्टता एक-एक आज्ञाकारी कदम से निर्मित होती है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं देरी और हिचकिचाहट को अस्वीकार करता हूँ। मेरी पर्याप्तता आपसे है। मैं अपने भीतरी मनुष्य में सामर्थ पाकर दृढ़ता से कार्य करने और अनुशासन में चलने के लिए सशक्त किया गया हूँ। मैं अपने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता को चुनता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *