उसने हर चीज़ को अपने समय पर सुंदर बनाया है: उसने उनके हृदय में अनंत काल भी स्थापित किया है… (सभोपदेशक 3:11a ASV)
मैं आपको नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ! हम अक्सर अपने आस-पास लोगों को नए साल के संकल्प लेते हुए देखते हैं, हालांकि, सच्चाई यह है कि शायद ही कोई अपने संकल्पों पर कायम रहता है। जब आप अपने आस-पास लोगों को देखते हैं, तो याद रखें कि आप उनमें से एक नहीं हैं। यीशु ने आपको इस संसार से बाहर चुना है। आप मनुष्य नहीं बल्कि परमेश्वर की संतान हैं। आप पवित्र आत्मा के द्वारा मसीह में नये जन्मे हैं। पवित्र आत्मा आपके जीवन में मार्गदर्शक प्रकाश है। उसे एक दिलासा देनेवाला, एक सहायक के रूप में वर्णित किया गया है जो सदैव आपका मार्गदर्शन करेगा और आपकी सहायता करेगा। मसीह यीशु में आपका जीवन असीमित है। उसने आपको असंभव कार्य करने के लिए चुना है। आप चमत्कार करने के लिए पैदा हुए हैं।
इस नये वर्ष के शुरुआत में, परमेश्वर की आत्मा आज आपसे इस चमत्कारी जीवन को अपनाने के लिए संवाद कर रही है। साधारण जीवन जीने से इंकार करें। मन बना लीजिए कि अब से आप हर काम में परमेश्वर की आत्मा को शामिल करेंगे।
एक बच्चे के अनेक सपने हो सकते हैं, लेकिन जब वह बड़ा होता है तो उसकी वास्तविकताओं की यात्रा शुरू होती है। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आज आप अपने आप को अपने मसीह जीवन में कहाँ पाते हैं, अपने लिए निर्णय लें कि आप परिपक्व होंगे और दिव्य जीवन जियेंगे जिसकी योजना परमेश्वर ने आपके लिए बनाई है। न केवल यह संभव है, बल्कि परमेश्वर आपसे यही अपेक्षा करता है। परमेश्वर का जीवन आपके अन्दर है, और आपको इस असीमित जीवन को भरपूरि से जीना चाहिए!
प्रार्थना
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मुझे अपनी आत्मा से भर दिया है। मैं अपने आप को आपके हवाले करता हूँ। मैं यीशु के नाम पर घोषणा करता हूँ कि 2025 मेरे लिए एक महान और चमत्कारी वर्ष होगा। मैं उस चमत्कारी और असीमित जीवन को जीना चुनता हूँ जिसकी योजना आपने मेरे लिए बनाई है; यीशु के नाम में, आमीन