जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं। अपने सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है। जैसे तू ने मुझे जगत में भेजा है, वैसे ही मैं ने भी उन्हें जगत में भेजा है। (यूहन्ना 17:16-18)

एक मसीह के रूप में आप दो स्तर में रहते हैं। एक है आत्मिक स्तर, जहां से आप कार्य करते हैं और दूसरा है शारीरिक स्तर, जहां पे आप कार्य करते हैं। आप ऊपर स्वर्ग से आये हैं, आप बस संसार में उसके फैले हुए हाथ हैं। इसलिए संसार को कभी भी आपके प्रेम का तत्व नहीं बनना चाहिए।

एक मसीही होने के नाते आपको कभी भी संसार को अपने जीवन में केन्द्रीय स्थान नहीं लेने देना है। आपको इस संसार और इसके तत्वों पर अपना लगाव नहीं लगाना चाहिए। बाइबल हमें 1 कुरिन्थियों 2:12 में “संसार की आत्मा” के बारे में चेतावनी देती है: “परन्तु हम ने संसार की आत्मा नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से आत्मा पाई है; कि हम उन बातों को जानें, जो परमेश्वर ने हमें दी हैं।” संसार की यही आत्मा, मसीहों के बीच सांसारिकता के लिए जिम्मेदार है। परन्तु, हमें परमेश्वर की आत्मा मिली है, जो हमें सारे सत्य का मार्ग दिखाता है और परमेश्वर के योग्य जीवन जीने के लिए हमें सक्षम बनाता है।

इस वर्तमान संसार की व्यवस्थाओं से नियंत्रित या प्रभावित होने से इनकार करें। बाइबल कहती है: “तुम न तो संसार से और न ही संसार की वस्तुओं से प्रेम रखो। यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है (1 यूहन्ना 2:15)। संसार के प्रति आपका दृष्टिकोण ऐसा ही होना चाहिए। हमारे मुख्य वर्स को फिर से देखें, उसने आपको सुसमाचार के एजेंट के रूप में संसार में भेजा है, आप यहाँ के नहीं हैं। आप पृथ्वी पर एक उद्देश्य के लिए आये हैं, उस उद्देश्य पर अडिग रहें।

घोषणा:
मैं परमेश्वर से जन्मा हूँ! मैं इस संसार से ऊपर रहता हूँ। मैं उच्चतर क्षेत्र से कार्य करता हूँ। महान है वो जो मुझ में रहता है, उससे जो इस संसार में है। मैं अपने संसार को परमेश्वर के महिमामय राज्य के सिद्धांतों से प्रभावित करता हूँ, जिसका मैं हिस्सा हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *