आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी। (मत्ती 24:35)
परमेश्वर के वचन का मिटना असम्भव है क्योंकि उसका वचन खुद वही है! परमेश्वर की संतान होने के नाते, हम कभी असफल नहीं हो सकते, इसका मुख्य कारण यह है कि हम परमेश्वर के वचन से जन्मे हैं – जो कभी नष्ट नहीं होता, न ही कभी असफल होता है। हम परमेश्वर के वचन से जन्मे हैं, और हम सभी के लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी आत्माओं को लगातार वचन से पोषित करें ताकि हम अपने आत्मिक जीवन को बनाए रख सकें।
बाइबल कहती है, “क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है…” (इब्रानियों 4:12)। इसका अर्थ है कि उसका वचन हर परिस्थिति में प्रवेश करता है, आत्मा और मन को विभाजित करता है, विचारों और मन के उद्देश्यों की जांच करता है – यह आपके भीतर गहराई से काम करता है!
जब आप अपने शरीर के विषय में परमेश्वर के वचन से अपनी आत्मा को भरते हैं, तो आपका शरीर विफल नहीं होता! जब आपके बिज़नेस के विषय में परमेश्वर का वचन आपके भीतर होता है, तो वह कभी विफल नहीं हो सकता। जब उसका वचन आपके आत्मा में उमड़ता है, तो यह आपको अजेय बना देता है और आपको खुद परमेश्वर के स्वभाव से भर देता है! वचन कभी खाली नहीं लौटता। जैसा कि प्रभु, यशायाह 55:11 में घोषित करता हैं, “उसी प्रकार से मेरा वचन भी होगा जो मेरे मुख से निकलता है; वह व्यर्थ ठहरकर मेरे पास न लौटेगा, परन्तु, जो मेरी इच्छा है उसे वह पूरा करेगा, और जिस काम के लिये मैं ने उसको भेजा है उसे वह सफल करेगा।” इसका अर्थ है कि वचन ने आपके बारे में जो कुछ कहा है, वह अवश्य पूरा होगा।
आपकी शांति कभी ख़त्म नहीं होगी, आपका आनंद कभी ख़त्म नहीं होगा, और आप हमेशा हर परिस्थिति के प्रभारी होंगे हैं – क्योंकि यह परमेश्वर का वचन है जो आपके अंदर निवास करता है! इसका यही अर्थ है कि आपके अन्दर परमेश्वर का जीवन होना चाहिए।
आप सब परमेश्वर है और परमप्रधान की संतान है। इससे बढ़कर कुछ और हो ही नहीं सकता! दृढ़ बनकर उस जीवन को जिएं जो परमेश्वर ने आपके सामने रखा है। परमेश्वर के वचन को अपने अंदर ग्रहण करके, वचन में विश्वास जोड़कर, और वचन को आपके विचारों और हर कार्य को निर्देशित करने की अनुमति देकर, लगातार अपने आप को परमेश्वर के वचन के अधिकार में समर्पित करते रहें।
प्रार्थना:
आशीषित स्वर्गीय पिता, आपके वचन के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे दिया है। जब मैं अपनी आत्मा को आपके वचन से भरता हूँ, तो मैं कभी असफल नहीं होता; मैं हर समय शांति में रहता हूँ। मैं अपने आप को और अपनी सारी परिस्थितियों को परमेश्वर के वचन के अधिकार में सौंपता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन!