उसने कहा, तेरा नाम अब याकूब नहीं, परन्तु इस्राएल होगा, क्योंकि तू परमेश्वर से और मनुष्यों से भी युद्ध कर के प्रबल हुआ है। (उत्पत्ति 32:28)

शास्त्रों में, हम देखते हैं कि कैसे परमेश्वर ने याकूब की तक़दीर बदल दी। याकूब, जिसे पहले धोखेबाज़ माना जाता था, उसका नाम बदलकर इस्राएल रखा गया—परमेश्वर का राजकुमार। उसके जीवन ने एक दिव्य मोड़ लिया—वह अपने अतीत से नहीं, बल्कि परमेश्वर की योजना से परिभाषित हुआ।

हम अब्राहम के जीवन में भी तक़दीर बदलने वाली उसी सामर्थ को काम करते हुए देखते हैं। वास्तव में उसे अब्राम कहा जाता था, परन्तु परमेश्वर ने उसका नाम बदलकर अब्राहम रख दिया, जिसका अर्थ है अनेक राष्ट्रों का पिता (उत्पत्ति 17:5), और वह विश्वास का पिता घोषित हुआ।

परमेश्वर की आराधना करें, क्योंकि वही आपको दिव्य तक़दीर प्रदान करता है। यद्यपि आप प्राकृतिक परिस्थितियों में जन्मे हैं और आपकी तक़दीर मुख्य रूप से वातावरण, परिवार और सामाजिक फैक्टर द्वारा निर्धारित हुई, परन्तु जब आप मसीह में आते हैं तो सब कुछ बदल जाता है। मसीह में, अब आप अपनी प्राकृतिक तक़दीर से बंधे हुए नहीं होते- बल्कि आप अपनी दिव्य तक़दीर में चलना शुरू कर देते हैं।

पवित्र आत्मा के साथ आपकी संगति एक बदलाव का कारण बनती है। वह आपके अन्दर वास करने, आपका मार्गदर्शन करने, और आपके जीवन के लिए परमेश्वर की उत्तम योजना को प्रकट करने के लिए आती है। जितना अधिक आप इस सत्य पर मनन करेंगे, उतना ही आप प्राकृतिक सीमाओं से ऊपर उठेंगे और खुद को परमेश्वर के दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देंगे।

इस तथ्य पर मनन करके प्रतिदिन अपने मन को नया करें कि परमेश्वर ही तक़दीर बदलने वाला है। उसकी महिमा करें, उसका वचन बोलें, और अपनी वर्तमान परिस्थितियों से परे देखें। वह परमेश्वर है जो आपको साधारण से ऊपर उठाता है और महानता की ओर ले जाता है – आपके जीवन के लिए आपकी दिव्य तक़दीर की ओर।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ कि आप दिव्य तक़दीर प्रदान करते हैं। मैं आपकी आराधना करता हूँ क्योंकि आपने मेरी प्राकृतिक कहानी बदल दी है। मसीह यीशु में मुझे चुनने और मुझसे इतना प्रेम करने के लिए धन्यवाद। मैं अपने आप को आपके दिव्य तक़दीर में परिवर्तित होने के लिए तथा उस महान भविष्य में चलने के लिए समर्पित करता हूँ जिसकी आपने मेरे लिए योजना बनाई है। यीशु के नाम में, आमीन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *