कोई भी तुझ से प्रार्थना नहीं करता, न कोई तुझ से सहायता लेने के लिये चौकसी करता है कि तुझ से लिपटा रहे; क्योंकि हमारे अधर्म के कामों के कारण तू ने हम से अपना मुंह छिपा लिया है, और हमें हमारी बुराइयों के वश में छोड़ दिया है। (यशायाह 64:7)

पुराने नियम में, भविष्यद्वक्ता यशायाह ने एक सामर्थी आत्मिक रहस्य प्रकट किया—कि मनुष्य खुद को उत्तेजित करके परमेश्वर को पकड़ सकता है। यद्यपि उस समय का संदर्भ अलग था, फिर भी सिद्धांत आज भी सत्य है। नई सृष्टि के प्रकाश में, यह केवल एक संभावना ही नहीं, बल्कि परमेश्वर की ओर से एक अपेक्षा है।

मसीह के द्वारा, पवित्र आत्मा ने हमारे अन्दर परमेश्वर की सामर्थ जमा कर दी है। वह सामर्थ अपने आप काम नहीं करती—उसे सक्रिय करना पड़ता है। पौलुस ने तीमुथियुस को याद दिलाया, “इसी कारण मैं तुझे स्मरण दिलाता हूं, कि तू परमेश्वर के उस वरदान को जो मेरे हाथ रखने के द्वारा तुझे मिला है चमका दे” (2 तीमुथियुस 1:6)। यह उत्तेजक विश्वास का एक जानबूझकर किया गया कार्य है।

आप खुद को कैसे उत्तेजित करते हैं? इसकी शुरुआत आपके दिमाग से होती है। आपका दिमाग एक अस्त्र है—आप चुन सकते है कि उसे परमेश्वर पर लगाए या व्यर्थ की बातों पर। जब आप अपने विचारों को उस पर केन्द्रित करते हैं, प्रार्थना में समय बिताते हैं, वचन पर मनन करते हैं, और आत्मा में प्रार्थना करते हैं, तो आप अपने अंदर की सामर्थ को जागृत और सक्रिय करते हैं।

यह परमेश्वर की अपने संतानो से अपेक्षा है—कि हम अपने अंदर रखे दिव्य खजाने को निष्क्रिय न रहने दें, बल्कि उसे उत्तेजित करें और उसकी सामर्थ की संपूर्णता में चलें।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं अपने अंदर आपकी आत्मा के उपहार के लिए आपको धन्यवाद देता हूँ। मैं खुद को उत्तेजित तथा मुझमें कार्यरत आपकी सामर्थ को अपने नियंत्रण में लेना चुनता हूँ। मैं अपना दिमाग आप पर लगाता हूँ, और जब मैं प्रार्थना करता हूँ तथा आपके वचन पर मनन करता हूँ, तो मैं अपने जीवन में आपकी अनुग्रह और सामर्थ की संपूर्णता को सक्रिय करता हूँ। धन्यवाद कि आपने मुझ पर भरोसा करके यह दिव्य सामर्थ मुझे सौंपा है। यीशु के नाम, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *