क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में, और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करती है, और ये एक दूसरे के विरोधी हैं; इसलिये कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ(गलातियों 5:17)।

सीखने और खुद को अपग्रेड करने की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है। पवित्रशास्त्र के इस भाग से हम समझते हैं कि कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें आप करना चाहते हैं, लेकिन शरीर हमेशा आपको रोकने का प्रयास करता है। बाइबल स्पष्ट करती है कि शरीर सदैव आत्मा के विपरीत होता है। परन्तु आपको यह सत्य जानना चाहिए—आप आत्मा हैं, शरीर नहीं। आपकी आत्मा आपके शरीर में रहती है, परन्तु शरीर आपका है, और परमेश्वर ने आपको इस पर अधिकार और प्रभुत्व दिया है।

जब आप स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करते हैं, तो आप अपनी आत्मा के भीतर की सामर्थ को सक्रिय करते हैं, जो प्राकृतिक बाधाओं से परे जाती है। कई बार जब आप स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करना शुरू करते हैं, तो आपको बिल्कुल भी प्रार्थना करने का मन नहीं होता। हो सकता है आप खुद को बहुत कम प्रार्थना करते हुए पाएं। लेकिन याद रखें – ये भावनाएँ और सीमाएँ केवल शरीर का प्रतिरोध हैं। वे आपको परिभाषित नहीं करते। जिस क्षण आप दृढ़ निश्चय करके आत्मिक मार्ग पर बने रहने का चुनाव करते हैं, शरीर अपनी पकड़ खो देता है।

आपकी विजय की शुरुआत इस पहचान से होती है कि आप वास्तव में कौन हैं। आप एक आत्मिक प्राणी हैं, जो मसीह यीशु में पुनर्निर्मित हुए, तथा परमेश्वर के जीवन से भरपूर हैं। जितना अधिक आप आत्मा के अधीन होते हैं और प्रार्थना के द्वारा अपना प्रभुत्व प्रकट करते हैं, विशेषकर स्वर्गीय भाषा में, उतना ही अधिक आप शरीर की आवाज़ को शांत कर देते हैं। भावनाओं या शारीरिक थकान को अपने आत्मिक बढ़ोतरी पर हावी न होने दें।

जाये और स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करें। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप अपनी आत्मा का निर्माण कर रहे होते हैं, अपने शरीर पर नियंत्रण प्राप्त कर रहे होते हैं, और परमेश्वर की इच्छा की संपूर्णता में चलने के लिए खुद को तैयार कर रहे होते हैं।

प्रार्थना:
पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूँ कि आपने मुझे मसीह यीशु में पुनर्निर्मित, एक आत्मिक प्राणी बनाया। मैं घोषणा करता हूँ कि मेरे शरीर और हर शारीरिक इच्छा पर मेरा प्रभुत्व है। जब मैं स्वर्गीय भाषा में प्रार्थना करता हूँ, तो मैं हर सीमा से ऊपर उठता हूँ, मैं अपनी आत्मा को दृढ़ करता हूँ, और मैं हर दिन विजय की ओर चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *