जिसका मन तुझ में धीरज धरे हुए हैं, उसकी तू पूर्ण शान्ति के साथ रक्षा करता है। (यशायाह 26:3)
मसीह में शांति आपकी विरासत है। अशांति तभी आती है जब मन वचन से हटकर परिस्थितियों की ओर चला जाता है। परन्तु परमेश्वर ने आपको अडिग, अविचल और शांत रहने के लिए बुलाया है – तब भी जब दबाव आता है। अशांति से इनकार करना विश्वास का कार्य है और आत्मिक परिपक्वता का कार्य है।
शत्रु आपके मन को निशाना बनाता है क्योंकि वह जानता है कि वह आपकी आत्मा को नहीं छू सकता। लेकिन जब आप गलत विचार को मन में आने देते हैं तो वह आप तक पहुंच प्राप्त कर लेता है। यही कारण है कि शास्त्र आपसे आग्रह करते हैं कि आप अपना मन स्वर्गीय वस्तुओं पर लगाएं (संदर्भ: कुलुस्सियों 3:2)। जब आपकी नींव परमेश्वर के वचन पर बनी होती है, तो अशांति अपनी सामर्थ खो देती है। बाइबल कहती है, “परन्तु अनदेखी वस्तुओं को देखते रहते हैं…” (2 कुरिन्थियों 4:18); क्योंकि जो कुछ दिखाई देती है वह अस्थायी है; परमेश्वर जो कहता है वह अनन्त है।
हर चुनौती का एक उद्देश्य होता है। जब आप विश्वास के साथ उसका सामना करते है, तो वह आपको महिमा के एक महान स्तर में ले जाता है। परमेश्वर आपके मार्ग में ऐसी कोई भी चीज़ नहीं आने देता जिसे आप संभाल न सकें। इसके बजाय, वह आपको हर परीक्षा पर विजय पाने की सामर्थ देता है। आपकी शांति ही आपका हथियार है – इसे बनाए रखें।
खड़े रहे, वचन बोले, और परमेश्वर के विश्राम में रहे। शांति का अर्थ चुनौती की कमी नहीं है; यह आपके अंदर परमेश्वर की उपस्थिति है। हल्लेलुयाह!
प्रार्थना:
प्रिय पिता, संपूर्ण शांति के लिए धन्यवाद। मैं हर अशांति को अस्वीकार करता हूँ और अपना मन आपके वचन पर केंद्रित करता हूँ। मैं शांति, साहस और अटूट विश्वास में चलता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।