पिता जो मुझमें रहता है, वही काम करता है। (यूहन्ना 14:10)

क्रिसमस एक महान सत्य की घोषणा करता है — परमेश्वर मनुष्य बना ताकि परमेश्वर मनुष्यों के अंदर रह सके। यीशु को पवित्र आत्मा की संतान कहा गया क्योंकि पवित्र आत्मा मरियम के ऊपर आया था। और आज, हर नया जन्म ग्रहण करके बना विश्वासी, जिसने पवित्र आत्मा को ग्रहण किया, वह दृढ़ता से कह सकता है की: “मेरा पिता जो मुझमें वास करता हैं….” यही मसीहत का चमत्कार है – यह कोई धर्म नहीं है, बल्कि परमेश्वर का सचमुच अपनी संतानो में निवास करना है।

नई सृष्टि की शुरुआत तब हुई जब पवित्र आत्मा आया। शिष्य पहले ही मसीह द्वारा बुलाए गए थे, लेकिन उनकी वास्तविक मिनिस्ट्री, पिन्तेकुस्त के बाद ही शुरू हुई जब पवित्र आत्मा ने उन्हें भर दिया। वैसे ही, हमें साधारण जीवन जीने के लिए नहीं बुलाया गया है – जिस सामर्थ ने यीशु को जी उठाया, वही सामर्थ अब हमारे अंदर काम कर रही है।

इस क्रिसमस, परमेश्वर नहीं चाहता कि आप एक अनजान व्यक्ति के रूप में उसकी आराधना करें। वह चाहता हैं कि आप अपने अंदर उसकी उपस्थिति को पहचानें। आप कमजोर, असहाय या अकेले नहीं हैं — मसीह आप में महिमा की आशा है। कोई भी खतरा, अंधकार, डर या शैतान उस प्रभु यीशु के नाम के सामने नहीं टिक सकता जो आपके अंदर वास करता है। अपने जीवन में हर दिन इस सत्य का आनंद लें और जश्न मनाएं, सिर्फ़ इस मौसम में ही नहीं बल्कि साल के हर दिन।

घोषणा:
अनमोल पिता, मुझमें रहने के लिए धन्यवाद। धन्यवाद कि आप पवित्र आत्मा के द्वारा मुझमें वास करते हैं। मैं डर, कमजोरी और सीमाओं को अस्वीकार करता हूँ। मेरे अंदर आपकी शक्तिशाली उपस्थिति मेरे विचारों, शब्दों और जीवन में दिखाई देती है। मैं निर्भीकता से जीता हूँ क्योंकि मसीह मुझमें है। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *