परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं। (2 कुरिन्थियों 3:18)

क्रिसमस परमेश्वर के प्रकट होने का उत्सव है — मसीह, जिसे देखा, छुआ और जाना जा सकता था। और अब, वही यीशु हमें बदलता हैं जब हम उसके वचन के ज़रिए उसे देखते हैं। जितना ज़्यादा आप उसे देखेंगे, उतना ही आप उसके जैसे बनते जाएंगे। मसीहत व्यवहार में बदलाव नहीं है – यह महिमा का बदलाव है।

वचन का दर्पण आपका अतीत नहीं दिखाता — यह मसीह में आपकी पहचान दिखाता है। जब आप एक प्राकृतिक दर्पण देखते हैं, तो आप खुद को देखते हैं; लेकिन जब आप वचन को देखते हैं, तो आप अपने में परमेश्वर की महिमा प्रतिबिंबित देखते हैं। जितना अधिक आप उसे देखते हैं, उतना ही अधिक आप उसे प्रसारित करते हैं। यही कारण है कि आपकी बढ़ोतरी पर कोई सीमा नहीं है — आत्मा लगातार आपको एक महिमा के स्तर से दूसरे महिमा के स्तर तक उठाती रहती है।

इस क्रिसमस के मौसम को मनन से भरे – अपनी कमजोरियों का मनन नहीं, बल्कि आप में उसकी महिमा का मनन करें। यह कहने में कभी शर्मिंदा न हो, “मैं परमेश्वर की महिमा हूँ,” क्योंकि वचन आपके लिए यही कहता है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मुझे महिमा से महिमा में मसीह की छवि में बदलने के लिए धन्यवाद। वचन के दर्पण के लिए धन्यवाद, जो दिखाता है कि मैं वास्तव में आप में कौन हूँ। आपकी महिमा मुझमें हर दिन और ज़्यादा दिखाई देती है। मैं छोटा सोचने से इनकार करता हूँ – मैं यीशु की चमक में चलता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *