क्योंकि सृष्टि बड़ी आशाभरी दृष्टि से परमेश्वर के पुत्रों के प्रगट होने की बाट जोह रही है (रोमियों 8:19)।
आपको नए साल 2026 में कदम रखने पर हार्दिक बधाई—आपको एक आनंदमय और आशीषों से भरा नया साल मुबारक हो। यह हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण और तय समय है। परमेश्वर ने हमें परिपक्व किया है और हमें बहुत सी बातें सिखाई हैं, ताकि ऐसे ही समय के लिए हम पृथ्वी पर प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।
अनुग्रह गुणा हुआ है, और स्वर्ग आपके साथ खड़ा है। परमेश्वर ने आपको प्रमोट किया है और अधिक महान प्रभाव के लिए आपको स्थापित किया है। यह केवल तैयारी का मौसम नहीं है; यह अभिव्यक्ति का मौसम है। परमेश्वर ने अपने आत्मा और अपने वचन के द्वारा जो कुछ आप में जमा किया है, वह आपके जीवन के द्वारा प्रकट होने के लिए है। संसार परमेश्वर के पुत्रों के- जैसे की आपके- प्रकट होने की प्रतीक्षा कर रहा है(संदर्भ: रोमियों 8:19)।
परमेश्वर की आत्मा आपको एक महत्वपूर्ण संदेश दे रही है: अब यह आप पर निर्भर है—परमेश्वर पर नहीं। “और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो”(2 कुरिंथियों 9:8)।
बहुत-से लोग धार्मिक सोच के कारण भ्रमित हो जाते हैं और यह मान लेते हैं कि सब कुछ केवल परमेश्वर पर ही निर्भर करता है। परन्तु मसीह में वास्तविकता ऐसी नहीं है। परमेश्वर पहले ही कार्य कर चुका है। उसने आपको अपनी आत्मा, अपना वचन, अपना अधिकार और अपना जीवन दिया है। आप अब निर्देशों की प्रतीक्षा करने वाले सेवक नहीं हैं; आप विरासत में चलते हुए एक पुत्र हैं।
बाइबल कहती है, “आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं। और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं” (रोमियों 8:16–17)। अब बात यह नहीं है कि परमेश्वर आपके लिए कितना कर सकते हैं; बात यह है कि आप परमेश्वर के साथ मिलकर कितना कर सकते हैं—अब जब वह आप में रहता हैं और आपके साथ चलता हैं। इस साल अपने विकास, अपने विश्वास, अपने निर्णयों और अपने प्रभाव की ज़िम्मेदारी खुद लें। साहस के साथ आगे बढ़ें। बोलें! कार्य करें! निर्माण करें! चमकें! स्वर्ग आपका समर्थन कर रहा है।
आपके समय में आपका स्वागत है। 2026 में आपका स्वागत है। परमेश्वर के पुत्र के रूप में सचेत रूप से चलें, और उसका जीवन, उसकी बुद्धिमत्ता, और उसकी महिमा को पृथ्वी पर प्रकट करें।
प्रार्थना:
अनमोल पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मुझे इस समय के लिए स्थापित किया और मुझे स्पष्टता और सामर्थ के साथ नए वर्ष में प्रवेश कराया। मैं स्वीकार करता हूँ कि मैं आपका पुत्र हूँ, आपकी आत्मा से भरा हुआ हूँ और मैं मसीह यीशु में स्थापित हूँ। मैं अपने मार्ग, अपने विश्वास और अपने उद्देश्य की जिम्मेदारी लेता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि इस वर्ष मैं आपका जीवन, आपकी बुद्धिमत्ता, और आपकी महिमा को प्रकट करूँगा। मुझ पर अनुग्रह गुणा हो रहा है, और मैं हर अच्छे काम में प्रचुरता से बढ़ता हूँ। मैं निडर होकर आगे बढ़ता हूँ, यह जानते हुए कि आप मेरे साथ हैं और मुझमें हैं। यह मेरा समय है, और मैं पूरी तरह से आपके इच्छा के अनुरूप चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।