और मेरे लिये भी, कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए, कि मैं हियाब से सुसमाचार का भेद बता सकूं। (इफिसियों 6:19)

हियाब अधिकार से जुड़ा हुआ है। सुसमाचार प्रचार करने के लिए जिस हियाब की आवश्यकता है, वही हियाब परिस्थितियों को आज्ञा देने के लिए भी आवश्यक है। यदि आप खुले तौर पर प्रभुत्व का अभ्यास नहीं कर सकते, तो आप अपने व्यक्तिगत जीवन और परिस्थितियों में भी ऐसा करने के लिए संघर्ष करेंगे। परमेश्वर का राज्य साहसी आवाज़ों और विश्वास से भरे कार्यों के द्वारा आगे बढ़ता है।

पाप, बीमारी और गरीबी के बीच कोई फर्क नहीं है—ये सब बंधन की अभिव्यक्तियाँ हैं। हर स्थिति में, समाधान है: प्रभुत्व। प्रभुत्व हियाब के द्वारा लागू किया जाता है। इसीलिए परमेश्वर ने हमें हियाब दिया है—केवल व्यक्तिगत आराम के लिए नहीं, बल्कि पृथ्वी पर उसके राज्य को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए।

यदि परमेश्वर के राज्य के लिए बोला नहीं जा सके, तो वह आपके माध्यम से प्रदर्शित भी नहीं हो सकता। चुप्पी अधिकार को कमजोर करती है, लेकिन निडर घोषणा उसे सक्रिय करती है। जब आप विश्वास में बोलते हैं, तो सत्यनिष्ठा आपको आत्मविश्वास देता है, और आत्मा आपके शब्दों का सामर्थ के साथ समर्थन करती है।

इसलिए, डरने-धमकने से इंकार करें। डर को अस्वीकार करें। हियाब के साथ अपना मुँह खोले और हर स्थिति में परमेश्वर का सत्य बोले। प्रभुत्व वहीं से शुरू होता है जहाँ हियाब का अभ्यास किया जाता है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं धन्यवाद देता हूँ उस हियाब के लिए जो मुझे मसीह में सत्यनिष्ठा के द्वारा प्राप्त हुई है। मैं डरने और धमकने से इंकार करता हूँ, और अधिकार के साथ बोलना चुनता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मेरे शब्दों में राज्य की सामर्थ है, और मैं हर प्रकार के बंधन पर प्रभुत्व का अभ्यास करता हूँ। आपने मुझे जो अधिकार दिया है, मैं उसमें पूरे आत्मविश्वास के साथ चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *