हर दिन आपका है: एक महान दिन कैसे जिएँ
आज वह दिन है जो यहोवा ने बनाया है; हम इस में मगन और आनन्दित हों (भजन संहिता 118:24)।
हर दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हर नया दिन कार्य करने, आगे बढ़ने और चमकने के नए अवसर लेकर आता है। यह जानना एक सुंदर सत्य है कि खुद परमेश्वर ने हर दिन को बनाया है, और उसके पास आपके लिए हर एक दिन में उद्देश्यपूर्ण, अच्छे और इरादतन योजनाएं हैं। जब कोई दिन परमेश्वर के साथ सचेत रूप से जिया जाता है, तो कोई भी दिन साधारण नहीं रहता।
परमेश्वर ने आपको हर बात में मार्गदर्शन करने के लिए पवित्र आत्मा दी है, और इसलिए यह बहुत मायने रखता है कि आप अपने दिन की शुरुआत कैसे करते है। आप अपने दिन की शुरुआत जिस तरह से करते हैं, वही अक्सर पूरे दिन की दिशा, सामर्थ और परिणाम को निर्धारित करता है। पवित्र शास्त्र हमें दिखाता है कि जब हम सबसे पहले परमेश्वर को स्वीकार करते हैं, तो वह हमारे मार्गों को सीधा करता है (नीतिवचन 3:6)। इसलिए अपने दिन की शुरुआत दबाव, चिंता या अधूरे कामों के बोझ के साथ मत कीजिए। अपने दिन की शुरुआत पवित्र आत्मा से अपने आप को भरकर कीजिए।
प्रार्थना, आराधना और आत्मा में प्रार्थना के द्वारा पवित्र आत्मा के साथ संगति में अपने दिन की शुरुआत करना, आपको परिस्थितियों का सामना करने से पहले ही उनसे ऊपर स्थापित कर देता है। यह भी ज़रूरी है कि आप जान-बूझकर अपने दिन भर में विश्वास की बातें बोलें। अपने आशीषों की घोषणा करें। आज के लिए अपने भविष्य की भविष्यनिश्चयवाणी कीजिए। यीशु के नाम में हियाब से यह घोषणा करे कि आप आशीषित हैं, फलवन्त हैं, मार्गदर्शित हैं और विजयी हैं। जीवन उन विश्वास से भरे शब्दों के प्रति प्रतिक्रिया देता है जो एक विश्वासी हृदय से बोले जाते हैं (संदर्भ: मरकुस 11:23)।
चाहे परिस्थितियाँ जैसी भी दिखाई दें, हियाब का अभ्यास करें। परिस्थितियों, भावनाओं या अप्रत्याशित चुनौतियों को यह तय न करने दें कि आपका दिन कैसा होगा। सबसे महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आप किन परिस्थितियों का सामना करते हैं, बल्कि यह है कि आप उनका सामना कैसे करते हैं। जब आप विश्वास, आनन्द और आत्मिक अधिकार के साथ दिन का सामना करते हैं, तो अनुग्रह आपके आगे चलता है और हर परिस्थिति को आपकी भलाई के लिए अनुकूल बना देता है।
हर दिन आपका है। इसे अभिप्राय, आनन्दपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ अपने नियंत्रण में लीजिए।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं धन्यवाद देता हूँ इस दिन के लिए, जो आपने मेरे लिए बनाया है। मैं आनंदित हूँ और इसमें मगन हूँ। मैं इस दिन की शुरुआत पवित्र आत्मा से भरकर, आपकी बुद्धिमत्ता द्वारा नेतृत्व प्राप्त करते हुए, और आपके अनुग्रह से सशक्त होकर करता हूँ। मैं यह घोषणा करता हूँ कि आज मैं आशीषित, फलवन्त और प्रत्येक कार्य में मार्गदर्शित हूँ। मैं दबाव, डर और ध्यान भटकाने वाली चीज़ों को अस्वीकार करता हूँ, और मैं विश्वास, आनन्द और हियाब को चुनता हूँ। मैं भविष्यवाणी करता हूँ कि यह दिन मेरे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अच्छे परिणाम, दिव्य मुलाकातें और प्रगति लेकर आएगा। मैं इस दिन का नियंत्रण अपने हाथ में लेता हूँ और विजय में चलता हूँ, यीशु के नाम में, आमीन।