वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के सत्यनिष्ठा के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए (1 पतरस 2:24)।
मसीह में बीमारी आपकी पहचान का हिस्सा नहीं है, और इसे कभी भी सामान्य मानकर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। वचन दिखाता है कि चंगाई कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आप पाने की कोशिश कर रहे है—यह वह कार्य है जो यीशु के पूरे किए गए कार्य के द्वारा पहले ही हो चुका है। जब मसीह ने पाप अपने ऊपर लिया, तो उसने उसके परिणामों से भी निपट लिया, और बीमारी भी उसमें शामिल थी। इसका अर्थ है कि उसमें स्वास्थ्य आपकी वर्तमान वास्तविकता है।
बीमारी लक्षणों, मेडिकल रिपोर्ट या शारीरिक भावना के द्वारा बोलने की कोशिश कर सकती है, पर विश्वास परमेश्वर का सत्य बोलकर उत्तर देता है। जैसा कि पवित्रशास्त्र सिखाता है, परमेश्वर का जीवन आपके भीतर सक्रिय है, और वही जीवन चंगाई, सामर्थ और पुनर्स्थापना लाता है (संदर्भ रोमियों 8:11)। आप अपने शरीर के अधीन नहीं है; आपका शरीर वचन और आत्मा के अधीन है।
बीमारी को दृढ़ता से ‘ना’ कहना वास्तविकता नकारना नहीं, बल्कि अधिकार लागू करना है। आप वही लागू करते है जो मसीह ने पहले से सुरक्षित कर दिया है। अपने शरीर से बात करें। जीवन, सामर्थ और सम्पूर्णता की घोषणा करें। डर से इनकार करें और बीमारी के साथ अपनी पहचान जोड़ने से इंकार करें। जहाँ विश्वास का अभ्यास होता है और सत्य बोला जाता है, वहाँ चंगाई प्रवाहित होती है।
स्वास्थ्य और जीवन की घोषणा करने को अपनी दैनिक आदत बनाए। आप चंगे होने की कोशिश नहीं कर रहे—आप दिव्य स्वास्थ्य में चल रहे है।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं हर रूप की बीमारी को दृढ़ता से ‘ना’ कहता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि यीशु के कोड़े खाने से मैं चंगा और संपूर्ण हूँ। मैं दर्द, रोग और दुर्बलता से इनकार करता हूँ, और अपने शरीर पर जीवन, सामर्थ और पुनर्स्थापना को बोलता हूँ। मैं घोषित करता हूँ कि परमेश्वर का जीवन अभी मेरे भीतर कार्य कर रहा है, मेरे अस्तित्व के हर भाग में स्वास्थ्य ला रहा है। मैं मजबूत, संपूर्ण और आज़ादी से जीता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।