यदि तू ऐसा पुरूष देखे जो कामकाज में निपुण हो? तो वह राजाओं के सम्मुख खड़ा होगा; छोटे लोगों के सम्मुख नहीं (नीतिवचन 22:29)।

आलस सिर्फ शरीर की कमजोरी नहीं है; यह मन की एक ऐसी स्थिति है जो उद्देश्य, अनुशासन और बढ़ोतरी का विरोध करती है। मसीह में, आपको जीवन में यूँ ही भटकने या लापरवाही से जीने के लिए नहीं बुलाया गया है—आपको परिश्रमी, इरादतन और फलवंत होने के लिए सामर्थ दी गई है। परमेश्वर ने आपके भीतर उद्देश्य रखा है, और वह उद्देश्य जिम्मेदारी और कार्य की माँग करता है।

वचन हमें दिखाता है कि परिश्रम व्यक्ति को बढ़ोतरी, प्रभाव और सम्मान की स्थिति में ले आता है। इसके विपरीत, आलस प्रगति को टाल देता है और आत्मिक गति को कमजोर करता है। परमेश्वर की संतान होने के नाते, आप पवित्र आत्मा के द्वारा अपने भीतरी मनुष्यत्व में सामर्थ से बलवन्त किए गए है, जिसका मतलब है कि आपके पास वह काम करने के लिए दिव्य ऊर्जा, फोकस और क्षमता है जिसके लिए आपको बुलाया गया है (इफिसियों 3:16)।

कार्य करने के लिए मोटिवेशन की प्रतीक्षा मत करें। अनुशासन गति उत्पन्न करता है, और गति परिणाम लाती है। जब आप दृढ़ता से आलस को ‘ना’ कहते है, तो आप बढ़ोतरी और उत्कृष्टता के लिए परमेश्वर की व्यवस्था के साथ स्वयं को संरेखित करते है। अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करें। छोटे कार्यों में विश्वसनीय रहे। प्रार्थना में, वचन में और अपनी जिम्मेदारियों में स्थिर बने रहे। अनुग्रह कर्मठता के द्वारा सबसे अच्छा कार्य करता है।

टालमटोल को ‘ना’ कहें। देरी को ‘ना’ कहें। बहानों को ‘ना’ कहें। आपको कार्य करने, निर्माण करने और भली रीति से पूरा करने के लिए सामर्थ दी गई है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं दृढ़ता से आलस और टालमटोल को ‘ना’ कहता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि मैं परिश्रमी, अनुशासित और फोकस हूँ, और अपने भीतरी मनुष्य में आपकी आत्मा के द्वारा सामर्थ पाया हुआ हूँ। मैं अपने समय, अपने असाइनमेंट और अपनी बढ़ोतरी की जिम्मेदारी लेता हूँ। मैं बुद्धिमत्ता और निरंतरता के साथ कार्य करता हूँ, और घोषणा करता हूँ कि मेरा परिश्रम बढ़ोतरी, उत्कृष्टता और स्थायी फल उत्पन्न करता है। मैं उद्देश्यपूर्ण रूप से चलता हूँ और अपने असाइनमेंट को सामर्थ के साथ पूरा करता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *