क्योंकि सत्यनिष्ठा के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है। (रोमियों 10:10)
आपके शब्द आपके विश्वास और उसके प्रकटीकरण के बीच का प्रवेश द्वार हैं। घोषणा सिर्फ बोलना नहीं है – यह परमेश्वर की सच्चाई के प्रति आपकी आत्मिक प्रतिक्रिया है। उद्धार, समृद्धि, चंगाई और विजय — ये सब आपके हृदय में विश्वास करने और अपने मुँह से उसे बोलने से प्रारंभ होते हैं।
कई विश्वासी इसलिए संघर्ष करते हैं क्योंकि उनकी घोषणाएँ परमेश्वर के वचन के अनुरूप नहीं होती है। आप हार की बात करके जीत की उम्मीद नहीं कर सकते। आप कमी की बात करके बहुतायत की चाह नहीं कर सकते। अपने शब्दों को अपने विश्वास के साथ और अपने विश्वास को वचन के साथ संरेखित करें। हर बार जब आप परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं की घोषणा करते हैं, तो आप अपनी ओर से स्वर्ग की सामर्थ को सक्रिय करते हैं।
गलत घोषणाएँ दिव्य आशीष के प्रवाह को रोक देती है। कई लोग अपने धन या स्वास्थ्य में परिणाम देखने में असफल रहते हैं, क्योंकि उनके शब्द उनके विश्वास के विपरीत होते हैं। वे कहते हैं, “यह बहुत महंगा है,” या “यह मेरे लिए संभव नहीं है,” और यही शब्द उन्हें सीमित कर देते हैं। घोषणा करना परमेश्वर के साथ सहमत होना है – उसकी प्रतिज्ञाओं के लिए “हाँ” कहना है। जब आपका मुँह वही बोले जो आपकी आत्मा विश्वास करती है, तब हर क्षेत्र में उद्धार आपका अनुभव बन जाता है।
लापरवाही से बोलने से इनकार करें। दृढ़ता से वचन बोलें। वही कहे जो परमेश्वर आपके विषय में कहता है—आप सत्यनिष्ठ, चंगे, अनुग्रहित और समृद्ध है। आपकी घोषणा आपकी दिशा निर्धारित करती है, और आपकी दिशा आपकी मंजिल निर्धारित करती है।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूं, घोषणा की सामर्थ के लिए। मेरे शब्द विश्वास और जीवन से भरे हुए हैं। मैं आपके वादों को साहसपूर्वक घोषित करता हूँ, और मैं उन्हें अपने जीवन में पूरा होते हुए देखता हूँ। मेरी घोषणा आपके वचन के अनुरूप हैं, और मैं हर दिन विजय में चलता हूँ, यीशु के नाम में। आमीन।