पर हे परमेश्वर के जन, तू इन बातों से भाग; और सत्यनिष्ठा, भक्ति, विश्वास, प्रेम, धीरज, और नम्रता का पीछा कर। (1 तीमुथियुस 6:11)
आपके जीवन में कुछ भी आकस्मिक नहीं है। कुछ भी संयोग नहीं है। आपका जीवन कोई दुर्घटना नहीं—यह एक जिम्मेदारी है जिसे परमेश्वर ने आपके हाथों में सौंपा है। बहुत से लोग अपनी स्थिति के लिए परिस्थितियों, लोगों या यहाँ तक कि परमेश्वर को दोष देते हैं। पर सच्चाई सरल है: जिसे आप अनुमति देते है, जिसे आप बोलते है, और जिसका आप पीछा करते है—वही आपके जीवन को आकार देता है।
जब एक बच्चा बढ़ता है, तो कुछ बातें ऐसी होती हैं जो माता-पिता उसके लिए नहीं करेंगे। उसे खुद चलना सीखना होता है, बोलना सीखना होता है, और अपने कार्य करना सीखना होता है—तभी वास्तविक बढ़ोतरी होती है। उसी प्रकार आपका आत्मिक जीवन भी आपकी हिस्सेदारी माँगता है। आपको बैठकर यह देखने के लिए नहीं बुलाया गया कि जीवन आपके साथ क्या करता है। आपको उठने, सत्यनिष्ठा का पीछा करने और जो आपका है उसे ग्रहण करने के लिए बुलाया गया है।
हमारे मुख्य वर्स में “परमेश्वर का जन” होने का अर्थ है—आप परमेश्वर से है, आपका हृदय परमेश्वर के साथ है, और आपका जीवन परमेश्वर द्वारा संचालित है। इसका मतलब है कि आप चुनते है कि किससे दूर भागना है और किसका पीछा करना है। आप डर, संदेह और सामान्यता से दूर भागते है। आप विश्वास, प्रेम, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्टता का पीछा करते है। आपका चुनाव महत्वपूर्ण हैं।
यह आपका समय है। प्रेरित पौलुस का समय समाप्त हो गया है—अब आपकी पीढ़ी की बारी है। अपने जीवन, अपने घर, अपने धन और हर उस चीज़ की जिम्मेदारी लें जो आपसे जुड़ी है। आप जितना सोचते है, आप उससे बड़े है। परमेश्वर की बुलाहट और उद्देश्य के अनुसार चले—खुद को सीमित मत करें।
प्रार्थना:
प्रिय पिता, मेरा जीवन मेरे हाथों में सौंपने के लिए आपका धन्यवाद। मैं निष्क्रिय जीवन जीने से इनकार करता हूँ। मैं सत्यनिष्ठा का पीछा करता हूँ और अनन्त जीवन को ग्रहण करता हूँ। मैं अपने संसार की जिम्मेदारी लेता हूँ और अपनी दिव्य पहचान में दृढ़ता से चलता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।