हम इसलिये प्रेम करते हैं, कि पहिले उस ने हम से प्रेम किया। (1 यूहन्ना 4:19)

क्या आप यीशु से प्रेम करते हैं? यह एक शक्तिशाली प्रश्न है। लेकिन एक इससे भी गहरी बात है कि —आप उससे प्रेम क्यों करते हो? यह महत्वपूर्ण है कि आपके पास इसका उत्तर हो। यीशु के प्रति हमारा प्रेम केवल भावनात्मक उत्साह या धार्मिक आदत नहीं होना चाहिए। हम उससे प्रेम करते हैं क्योंकि वह वास्तविक हैं। वह न दूर हैं, न अनजान, और न ही पहुँच से बाहर हैं। वह भरोसेमंद है। आप उसे अपनी आत्मा में महसूस कर सकते हैं। आप उसकी मार्गदर्शन करती हुई आवाज़ सुन सकते हैं।

परमेश्वर की संपूर्णता यीशु में वास करती है। जब आप उसे ग्रहण करते हैं, तब परमेश्वर आपके रोज़मर्रा के जीवन में वास्तविक हो जाता हैं। यह कोई कहानी नहीं है—यह एक रिश्ता है। आप परमेश्वर तक पहुँचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं; आप उसके हैं। आप उसके अपने हैं। और वह आपको अपना ही मानता है। यह सब कुछ बदल देता है।

क्रूस उसके प्रेम का अंत नहीं था—वह तो उसकी शुरुआत थी। उसकी कुर्बानी ने आपको उसका बना दिया, लेकिन उसका आपकी ओर स्नेह और ख्याल प्रतिदिन जारी रहता है। यीशु आपकी उतनी परवाह करता हैं जितनी आप स्वयं की कभी नहीं कर पाएंगे। उसका ध्यान आप पर केवल उद्धार तक ही नहीं रुका; बल्कि यह मार्गदर्शन, सुरक्षा और प्रावधान के रूप में निरंतर जारी है।

आप यीशु से प्रेम इसलिए नहीं करते कि आप उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। आप उससे प्रेम करते हैं क्योंकि पहले उसने आपसे प्रेम किया। आप उसके पुत्र हैं। आप स्वीकार किए गए हैं। आप पहचाने गए हैं। और जब यह सत्य आपके हृदय में बस जाता है, तब उससे प्रेम करना स्वाभाविक हो जाता है।

प्रार्थना:
प्रिय पिता, धन्यवाद कि आपने मुझसे पहले प्रेम किया। धन्यवाद कि मैं आपका हूँ और आप प्रतिदिन मेरी देखभाल करते हैं। मैं आपके प्रेम के प्रकटीकरण को ग्रहण करता हूँ और आपके पुत्र के रूप में दृढ़ता से चलता हूँ। आपके साथ मेरा रिश्ता वास्तविक और जीवित है, यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *