क्योंकि जहां तेरा ख़ज़ाना है वहां तेरा हृदय भी लगा रहेगा। (मत्ती 6:21)

आपसे बेहतर कोई नहीं जानता कि वास्तव में आपके हृदय में क्या है। यह वह नहीं है जो आप सार्वजनिक रूप से कहते हैं। वह नहीं जो सुनने में आत्मिक लगता है। वास्तव में आपको क्या प्रेरित करता है? प्रभु यीशु ने इसे बहुत सरल बना दिया: आपका ख़ज़ाना और आपका हृदय हमेशा जुड़े रहते हैं। जिसे आप सबसे अधिक महत्व देते है, वही आपका ध्यान नियंत्रित करता है।

धन केवल करेंसी नहीं है—यह प्रभाव है। यह ऐक्सेस, विकल्प और सामर्थ का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए यह हमारे बारे में बहुत कुछ प्रकट करता है। यह चरित्र बनाता नहीं है; बल्कि उसे प्रकट करता है। यह पहले से अंदर मौजूद चीज़ों को और बढ़ा देता है। यदि आपका भरोसा धन में है, तो उसके साथ डर भी आएगा। यदि आपका भरोसा परमेश्वर में है, तो उसके साथ शांति आएगी।

दुनिया ने धन को पहचान नापने का एक पैमाना बना दिया है। यह लगातार फुसफुसाती है, “आप उतने ही सुरक्षित है जितना आपका बैंक खाता है।” लेकिन यह आपकी सच्चाई नहीं है। आप परमेश्वर की संतान है। आपकी कीमत अंकों के बढ़ने या घटने से तय नहीं होती। आपकी सुरक्षा अर्थव्यवस्था पर निर्भर नहीं है।

इसलिए अपने हृदय की रक्षा करें। धन को एक औजार रहने दे, मास्टर नहीं। उसे उद्देश्य की सेवा करने दे, पहचान को नियंत्रित करने का अधिकार मत दे। जब आपका हृदय परमेश्वर में स्थिर रहता है, तब संसाधन आपको डराने की शक्ति खो देते हैं—और आपकी शांति स्थिर बनी रहती है। इसलिए अपने हृदय को प्रभु यीशु मसीह पर लगाए; वही आपका मास्टर है।

याद रखें, कुलुस्सियों 3:2 कहता है: “पृथ्वी पर की नहीं परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर ध्यान लगाओ।”

प्रार्थना:
प्रिय पिता, मेरा हृदय आपका है। मैं धन को अपनी पहचान निर्धारित करने या मेरी शांति को नियंत्रित करने नहीं दूँगा। आप ही मेरे स्रोत, मेरी सुरक्षा और मेरा भरोसा हैं। मेरा हृदय हमेशा आप के साथ संरेखित है। यीशु के नाम में। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *