हम को अपने दिन गिनने की समझ दे कि हम बुद्धिमान हो जाएं (भजन संहिता 90:12)।

हर एक विश्वास करने वाले को एक महत्वपूर्ण अनुशासन विकसित करना चाहिए—और वह है समय का बुद्धिमानी से प्रबंधन करना। समय की अद्भुत बात यह है कि हर किसी को समान मात्रा में समय मिलता है—न किसी के पास अधिक होता है और न किसी के पास कम। अंतर इस बात से पड़ता है कि उसका उपयोग कैसे किया जाता है। पवित्रशास्त्र हमें अपने दिनों को गिनना सिखाता है, ताकि हम अपने हृदय को बुद्धिमत्ता की ओर लगा सकें, यह दर्शाता है कि समय का प्रबंधन सोच-समझकर किया जाना चाहिए।

शैतान जानता है कि वह आपके उद्धार को नहीं रोक सकता, क्योंकि मसीह में आप पहले से ही स्वर्ग के नागरिक है (संदर्भ: फिलिप्पियों 3:20)। इसलिए वह अक्सर आपका समय चुराने की कोशिश करता है। वह विश्वासियों को ऐसी गतिविधियों, विचारों और आदतों में उलझा देता है जो देखने में हानिरहित लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उस समय को खा जाती हैं जो उद्देश्य के लिए दिया गया था। जब समय व्यर्थ चला जाता है, तो जिम्मेदारियाँ अधूरी रह जाती हैं।

परंतु आप इस में अकेले नहीं है। परमेश्वर ने आपका मार्गदर्शन करने और अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग करने में आपकी सहायता करने के लिए आपको पवित्र आत्मा दी है। जब आप उनसे परामर्श करते हैं, तो वे आपको दिखाते हैं कि वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है और यह भी उजागर करता हैं कि समय कहाँ बर्बाद हो रहा है। पवित्रशास्त्र हमें याद दिलाता है कि समय का सदुपयोग करें, क्योंकि दिन ऐसे हैं जिनमें बुद्धिमत्ता की आवश्यकता है (संदर्भ: इफिसियों 5:16)।

सतर्क रहे। ध्यान भटकाने वाली बातों को अस्वीकार करें। पहचाने कि समय कहाँ व्यर्थ हो रहा है और उसे अपने जीवन से हटा दे। बुद्धिमत्ता और अनुशासन को चुने, और शैतान को आपको धोखा देने का अवसर मत दे।

प्रार्थना:
प्रिय स्वर्गीय पिता, मैं यह घोषणा करता हूँ कि मैं अपने समय का बुद्धिमानी से उपयोग करता हूँ और शैतान के हर भटकाव को नकारता हूँ। मैं अपने दिनों को आपके उद्देश्य के साथ संरेखित करता हूँ और जो वास्तव में महत्वपूर्ण है उसके प्रति सतर्क बना रहता हूँ। मैं घोषणा करता हूँ कि पवित्र आत्मा मेरे निर्णयों का मार्गदर्शन करता है, मुझे अपने समय का सदुपयोग करना सिखाता है, और उन कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुझे सामर्थ देता है जिन्हें आपने मुझे सौंपा है। मैं हर प्रकार की देरी और समय की बर्बादी को अस्वीकार करता हूँ, और हर दिन बुद्धिमत्ता, अनुशासन और उद्देश्य के साथ चलता हूँ। यीशु के नाम में, आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *